City News Uttar Pradesh
बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !
उत्तर प्रदेश

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध खनन और ओवर लोड परिवहन के लिये कुख्यात खदानों में से रिकार्ड बना रही बालू की गलौली खदान पर प्रशानिक चुप्पी आखिर कब टूटेगी। दबंग माफिया बेखौफ अवैध खनन का “ताता -थैया” कर रहा है और और महसूस ऐसा हो रहा है की जिम्मेदार अफसर “माफिया” की “ताता -थैया” को वाह -वाह कर “दाद” दे रहें हैं !

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !
Yogi’s treasury looting Banda’s infamous sand mine Galauli: Suspicion of a big accident !

जिलाधिकारी द्वारा गठित टास्क फोर्स, खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाती है, पर इसकी जड़ पर वार आखिर क्यों नहीं हो रहा है? खदान गलौली से परिवहन की हालत यह है कि ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों के भार से बारा-गलौली पांटून पुल कांपता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है! लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के सहायक अभियंता एक माह पहले जसपुरा पुलिस को ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए पत्र दे चुके हैं। ग्रामीण बताते हैं कि थैली की खनक के चलते कोई कदम नहीं उठाया गया !

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !
Yogi’s treasury looting Banda’s infamous sand mine Galauli: Suspicion of a big accident !

बारा-गलौली पांटून पुल जिले को फतेहपुर की सीमा से जोड़ता है। सीमा पर ही यमुना में गलौली खदान है, जहां माफिया की दबंगई और गुर्गों के बदौलत खुलेआम अवैध खनन निर्धारित पट्टे से अलग हटकर तक हो रहा है। शिकायतें आयुक्त कार्यालय तक पहुंची हैं। विरोध में उठने वाली आवाजें असलहों के दम पर दबा दी जाती हैं।

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !
Yogi’s treasury looting Banda’s infamous sand mine Galauli: Suspicion of a big accident !

दिलचस्प यह कि जिम्मेदार उन खादनों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं, जहां से मानक से कई गुना ज्यादा मौरंग लेकर ट्रक निकल रहे हैं। माफिया की सेटिंग ने आंख पर पट्टी बांध रखी है। पी डब्लू डी के सहायक अभियंता ने एक अप्रैल 2022 को जसपुरा पुलिस को पत्र देकर कहा था कि पांटून पुल से मौरंग पट्टों के दो-दो ट्रकों को बांधकर गुजारा जाता है। पुल की क्षमता सात टन से दो गुना भार है। रात में अवैध तरीके से खनन और मौरंग की ढुलाई की जा रही है। पर आश्चर्य यह की आखिर कब होगी कार्यवाई और माफिया की विदाई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा में खान निदेशक का औचक निरीक्षण, कई खदान संचालकों पर कसा शिकंजा, हेकड़ी गुम ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh

बहारो फूल बरसाओ मेरा “नसीमुद्दीन” आया हैं: 25 तक “महकती” रहेगी “फिजां”

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

बांदा में सर्दी का सितम: बढ़ती ठंड और गिरते तापमान से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़