City News Uttar Pradesh
नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे
उत्तर प्रदेश

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी में नींबू आपने आशिकों को निचोड़ रहा हैं। इतना ही नहीं खीरा और ककड़ी भी महंगी हो इतरा रही हैं। पर्वों के मौसम में नवरात्र व रोजा के व्रती लोग गर्मी से निजात पाने लिए नीबू के शरबत का सेवन करते हैं।

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे
Lemon squeezed his lovers: Cucumber, cucumber showed tantrums

इससे आमतौर पर सौ रुपये किलो बिकने वाला नीबू 230 रुपये किलो मिल रहा है। इससे परेशान लोगों के शरबत से नीबू को नदारद हो गया है। वहीं गर्मी के मौसम में ककड़ी, खीरे का सेवन लाभदायक बताया जाता है। कमोवेश इनके दाम भी आसमान छू रहे हैं और थाली में सलाद से यह भी गायब हो गया है।

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे
Lemon squeezed his lovers: Cucumber, cucumber showed tantrums

गर्मी का मौसम आते ही घरों में मेहमान आए या व्रती लोग हों नीबू के शरबत का सेवन कर कुछ राहत महसूस करते है। इस समय बाजार में सब्जी लेने जाने पर नीबू का भाव आसमान को छूते देख तौबा कर ली है। वहीं खाने की थाली में सलाद के रूप में ककड़ी और खीरा भी लगभग गायब ही हो गया है।

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे
Lemon squeezed his lovers: Cucumber, cucumber showed tantrums

जहां पहले 25 से 30 रुपये में एक किलों खीरा मिलता था, वहीं अब 40 रुपये में मिल रहा है। जबकि ककड़ी के रेट भी 70 रुपये तक पहुंच गए है। मंडी में नीबू विक्रेता सलीम ने बताया कि नवरात्र व रोजा चल रहा है। ऐसे में इसकी मांग बढ़ जाती है, इसकी वजह से दाम बढ़े हुए हैं।

नीबू अपने आशिकों को रही निचोड़ : ककड़ी, खीरे ने दिखाए नखरे
Lemon squeezed his lovers: Cucumber, cucumber showed tantrums

खीरा बेच रहे राशिद का कहना है कि गर्मी है, लोग सलाद में खीरा ज्यादा खाते हैं। व्रती लोग भी खीरा खाते हैं, इसलिए दाम बढ़े हुए है। थोक व्यापारी इस समय में दाम बढ़ाकर देते हैं। इसलिए मंहगा बेचना मजबूरी हो जाती है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की घोषणा : प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अयोध्या जाने वाली हर सड़क बनेगी ग्रीन कॉरिडोर

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार का प्रदेश वासियों को बड़ा उपहार, हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और स्वरोजगार

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़