25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
चीखती सिसकती 'विधवा' को कब मिलेगा न्याय ? ज्ञापन और विधायक का पत्र भी बेअसर !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चीखती सिसकती ‘विधवा’ को कब मिलेगा न्याय ? ज्ञापन और विधायक का पत्र भी बेअसर !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “जायें तो जायें कहाँ, समझेगा कौन यहां दर्द भरे दिल की जुंबा” यह पीड़ा है तीस साल तक ससुराल की सेवा करने के बाद घर से बेदखल की गई बबेरू के बेरांव गांव की विधवा मिथलेश को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतगौरतलब है कि 13 जुलाई को मिथलेश ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जेठ शिवविलास और देवर श्रवण पर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर जायदाद हड़पने का आरोप लगाया था। विधायक ओम मणि वर्मा ने भी डीएम को पत्र लिखकर तत्काल जांच के आदेश देने की मांग की थी।

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतलेकिन ज्ञापन और विधायक के पत्र को पांच दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। न तो राजस्व टीम गांव पहुंची और न ही पीड़िता को कोई नोटिस मिला। पीड़िता मिथलेश का कहना है मैं रोज तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रही हूँ। सब कहते हैं जांच होगी,लेकिन आज तक कोई आया ही नहीं। बूढ़ी हूँ, कमाने लायक नहीं। अगर न्याय नहीं मिला तो कहां जाऊंगी ?

विधवा की चीख: 30 साल बाद घर से हुई बेदखल, जेठ-देवर ने हड़प ली पति की विरासतमामला बेहद गंभीर है। आरोप है कि मृतक लवकुश के नाम को खतौनी और परिवार रजिस्टर से गायब कर सिर्फ जेठ और देवर का नाम चढ़ा दिया गया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने हिस्सा मांगा तो उसे घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि “मामले की जानकारी” मिली है। संबंधित एसडीएम को जांच कर आख्या देने के निर्देश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाबालिग का अपहरण कर दुराचार : थाने में मुकदमा हुआ पंजीकृत

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

City News Uttar Pradesh

नाराज पति ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को पीटा: दे दिया तीन तलाक, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

Banda : अब बुंदेलखंड में संक्रामक रोगों की ओपीडी सेवा मेडिकल कालेज में शुरू…

ब्रेकिंग न्यूज़