24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यमराज का 'खंभा': जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अगर कोई सरकारी लापरवाही किसी दिन बड़ी त्रासदी में बदल जाए, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? यह सवाल इसलिए क्योंकि बांदा जिले की बबेरू तहसील के अलिहा गांव में पीडब्ल्यूडी मार्ग किनारे लगा बिजली का एक पोल कई दिनों से टूटकर केवल बिजली के तारों के सहारे लटका हुआ है। हर गुजरते पल के साथ खतरा बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की आंखें अब भी बंद हैं।

यमराज का 'खंभा': जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरूग्रामीणों का कहना है कि यह पोल अब बिजली का खंभा कम और ‘मौत का झूलता फंदा’ ज्यादा नजर आता है। यह कोई सुनसान रास्ता नहीं है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे, दोपहिया वाहन चालक, ट्रैक्टर, बसें, चारपहिया वाहन सब इसी रास्ते से गुजरते हैं। हर गुजरने वाला व्यक्ति अनजाने में एक ऐसे खतरे के नीचे से निकल रहा है, जो किसी भी क्षण उसकी जिंदगी छीन सकता है।

यमराज का 'खंभा': जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरूग्रामीणों का दावा है कि टूटा हुआ पोल हल्की हवा चलते ही हिलने लगता है। इसे देखकर राहगीरों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। लोग डरते-डरते उसके नीचे से निकलते हैं। बच्चों को लेकर निकलने वाले अभिभावक हर दिन आशंका में रहते हैं कि कहीं अगला पल किसी बड़ी दुर्घटना की खबर न बन जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले की कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद न तो पोल बदला गया और न ही कोई अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh

किसान हो जायें होशियार : सेटेलाइट और ड्रोन से होगी नजर

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिधि अंकित बासु द्वारा “निर्माण कार्य” का निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अपनी लोकप्रियता की नरैनी के गांवों में बिखेरी सम्मोहनी

City News Uttar Pradesh

News : महिला सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

City News Uttar Pradesh

प्रेमी के संग विवाहिता नगदी और जेवरात लेकर हुई फरार: पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़