24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बालू डंप संचालकों द्वारा 'भीषण अपराध': तहबाजारी की 'काट' रहे फर्जी पर्ची !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में बालू डंप संचालकों द्वारा ‘भीषण अपराध’: तहबाजारी की ‘काट’ रहे फर्जी पर्ची !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में खनिज परिवहन शुल्क के नाम पर फर्जी तहबाजारी पर्ची काटकर ट्रक संचालकों से अवैध वसूली का भीषण अपराध सामने आया है। वर्ष 2026-27 के खनिज ठेकेदार सौरभ पाण्डेय ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को लिखित शिकायत देकर डंप संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बांदा में बालू डंप संचालकों द्वारा 'भीषण अपराध': तहबाजारी की 'काट' रहे फर्जी पर्ची !शिकायत में कहा गया है कि थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकलां, मजरा-कुम्हरिया डेरा में डंप संचालक सुधीर गुप्ता द्वारा बालू लदे ट्रकों से जिला पंचायत की रसीद के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। जांच में पकड़ी गई रसीदें न तो ठेकेदार के कार्यालय से जारी हैं और न ही जिला पंचायत बांदा द्वारा दी गई हैं।

बांदा में बालू डंप संचालकों द्वारा 'भीषण अपराध': तहबाजारी की 'काट' रहे फर्जी पर्ची !ठेकेदार के मुताबिक, ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि डंप के अंदर से ही मुनीम द्वारा रसीद दी जाती है और उसमें अंकित मूल्य वसूला जाता है। जब कर्मचारियों ने रसीद मांगी तो सिर्फ 2 ड्राइवर बुक सं-56 क्रमांक-1 और बुक सं-12 क्रमांक-1 की रसीद दिखा सके, जो पूरी तरह फर्जी हैं।

बांदा में बालू डंप संचालकों द्वारा 'भीषण अपराध': तहबाजारी की 'काट' रहे फर्जी पर्ची !सौरभ पाण्डेय ने पत्र में लिखा, “वर्ष 2026-27 का खनिज परिवहन वसूली का ठेका मेरे नाम है। ऐसे में डंप संचालक कैसे फर्जी रसीदें काटकर खुलेआम लूट कर रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि थाना गिरवां क्षेत्र में चल रहे डंपों में भी इसी तरह फर्जी पर्चियां काटी जा रही हैं, जो नियम विरुद्ध है। ठेकेदार ने मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इस शिकायत के बाद जिला पंचायत और खनिज विभाग में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस “फर्जी पर्ची गिरोह” पर क्या कार्रवाई करता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र का तबादला : योगी ने पूरी कर दी उनके मन की मुराद ! गद्दी संभालेंगी जे रिभा

City News Uttar Pradesh

दहशत फैलाने के लिए कार सवारों ने की फायरिंग: बाइक सवार के लगे छर्रे, गंभीर हालत में भर्ती

डीएम दीपा की हिदायत : “मौनी बाबा मेले में मौन न रहो” तैयारियों को “कर्मठता से दो अंजाम”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें गरीबों की दूर कराई ठिठुरन: मेगा कैंप में बांटे कंबल

कामदगिरि मुखारविंद आश्रम में रहने वाले युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी, सेवादार के रूप में आश्रम में करता था काम

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

ब्रेकिंग न्यूज़