
- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम जे. रीभा जी केन नदी की “पड़ोरा बालू खदान शुरू होते ही अवैध खनन का तूफान” शुरू हो गया है। “खनन की पिच” पर उतरते ही “आक्रामक तौर पर अवैध खनन का छक्का” मरना शुरू कर दिया है !

केन नदी मइया “अवैध खनन के बलात्कार औऱ दुराचार से कराह” रही हैं ? केन नदी को “खनिज माफिया से मुक्ति” के लिये “आप द्वारा उद्धार का इंतजार” है !

“डीएम साहिबा आप प्रशासनिक तौर पर अतुलित बलधामा” हैं। “अवैध खनन औऱ ओवर लोड परिवहन के संचालक” की “आपकी शक्ति के आगे क्या बिसात” ?

जसपुरा ब्लाक के बालू खदान पड़ोरा में शुरू हो गये अवैध खनन औऱ ओवरलोड परिवहन पर “प्रशासनिक आंच औऱ जांच के साथ सख्त कार्यवाई न होने से खनन माफिया का सीना दबंगई से 56 इंची” हो गया है ? बताते हैं की स्वीकृत क्षेत्र से अलग हटकर निजी भूमि में भी खनन चल रहा है। “अवैध खनन सरकार को चरस बोये” हुये है ?

इसके कथित संचालन में राजनीतिक रसूख रखने वालों का भी जमावड़ा है जो प्रशासन को अपने इशारे पर नाचा रहा हैं ? यहाँ का “पट्टा धारक क्या इतना शक्तिवान हैं की वह यहां खनन मामले में समानांतर प्रशासन” चला सके ?

खनन नियमावली एवं पट्टा क्षेत्र से इतर हटकर खनन एवं ओवर लोड ट्रकों का यहां से हो रहा परिवहन रात में औऱ गति पकड़ लेता है। आरोप तो यहां तक है की “पुलिस के जवान ओवर लोड परिहवन को बेखौफ गुजरने में सहयोग” करते है! खनिज नियमावली को ठेंगा दिखा कर सरकारी “राजस्व को रोजाना करोडों का चूना” लगाया जा रहा है। जागो प्रशासन जागो !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
