City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में 'ऐतिहासिक' सर्जरी: ज़िंदगी और मौत के बीच 'डॉक्टरों' ने लौटा दी 'जिंदगी'
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में ‘ऐतिहासिक’ सर्जरी: ज़िंदगी और मौत के बीच ‘डॉक्टरों’ ने लौटा दी ‘जिंदगी’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब ‘विज्ञान, सेवा और संवेदना’ एक साथ मिलते हैं, तो ‘चमत्कार’ होते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार हुआ है ‘रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज’ में, डॉक्टरों की एक टीम ने ऐसा असंभव सा ऑपरेशन कर दिखाया, जिसने न सिर्फ एक मासूम की जान बचाई, बल्कि मेडिकल क्षेत्र में चिकित्सा की नई इबारत लिख दी।

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के धरमपुर गांव के 8 वर्षीय वित्रांस ने नमकीन खाते वक्त खेल-खेल में एक सीटी (व्हिसल) निगल ली। जो सीधे सांस नली को पार कर फेफड़ों तक जा पहुंची। मासूम की हालत तेजी से बिगड़ने लगी तेज खांसी, घबराहट और सांस फूलने की शिकायत ने परिजनों को बेचैन कर दिया। यहां मौजूद ईएनटी सर्जन व कैंसर विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र सिंह ने तुरंत सीटी स्कैन कराया। नतीजा चौंकाने वाला था प्लास्टिक की सीटी सीधे फेफड़ों में फंसी थी।

मेडिकल कॉलेज में 'ऐतिहासिक' सर्जरी: ज़िंदगी और मौत के बीच 'डॉक्टरों' ने लौटा दी 'जिंदगी'

डॉक्टर ने बताया कि अगर ऑपरेशन में देर होती, तो फेफड़े में सूजन, संक्रमण या सांस रुकने जैसी स्थिति से बच्चे की जान भी जा सकती थी। डॉ. भूपेंद्र और उनकी टीम ने दो घंटे चले ऑपरेशन में एंडोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) से बिना एक भी चीरा लगाए सीटी को सफलतापूर्वक निकाल लिया। यह तकनीक न सिर्फ सटीक है बल्कि कम खर्चीली और सुरक्षित भी होती है। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि “यदि यही ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में होता, तो कम से कम 70 से 80 हजार का खर्च आता।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

परिजनों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस.के. कौशल ने पूरी फीस और उपचार को निशुल्क घोषित कर दिया। इस ऐतिहासिक सफलता में डॉ. भूपेंद्र सिंह के साथ डॉ. अक्षत, डॉ. आकाश, डॉ. विकास, डॉ. संदीप, डॉ. प्रिया दीक्षित, पंकज सिंह, सुशील पटेल, आशुतोष, डॉ. सेंडबिना, प्रिया तिवारी और अवधेश यादव की अहम भूमिका रही। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.के. कौशल ने टीम को बधाई देते हुए कहा यह सफलता साबित करती है कि अब बुंदेलखंड की चिकित्सा व्यवस्था भी किसी महानगर से कम नहीं रही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झकझोर देगी घटना : 500 रुपये के लिए दोस्त ने दोस्त को दी दर्दनाक मौत, महज पांच घंटे के अंदर घटना का किया पर्दाफाश

News – प्रधानमंत्री आवास योजना का बिकलांग व्यति सहित कई लोग अभी भी वंचित नहीं मिला प्रधान ने दिखाया अपात्र

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें आईटीवीपी जवान को अर्पित की पुष्पांजलि : परिवार को बंधाया ढाढ़स

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम

ब्रेकिंग न्यूज़