City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई

विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें जिले की गंगा – यमुनी संस्कृति को सराहा। उम्मीद जताई की यह भाई -चारे की भावना ईद पर भी अपना जलवा बिखेरेगी। डीएम ईद-उल- फितर का त्यौहार सकुशल एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाये जाने हेतु शान्ति समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई
DM Durga Shakti impressed: Communal harmony is at its height in Banda

डीएम नें कहा कि ईद-उल-फितर के त्यौहार को परम्परागत रूप से शान्तिपूर्णढंग एवं आपसी सौहार्द के साथ मनायें। यह प्रशंसनीय है की बांदा में सभी त्यौहार एवं पर्वों में भाई -चारा रहता है जो अच्छी बात है। उम्मीद जताई की आगामी त्यौहार में भी इसी प्रकार सभी मिलकर खुशी के साथ मनायेंगे।

डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई
DM Durga Shakti impressed: Communal harmony is at its height in Banda

उन्होंने प्रशासन को त्यौहारों पर समुचित सफाई, पेयजल एवं विद्युत निर्बाध रहने सुनिश्चित के को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देशित किया कि त्यौहारों के अवसर पर समुचित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ जर्जर विद्युत के तारों व यदि कोई विद्युत पोल व ट्रान्सफार्मर खराब हो तो उसको तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई
DM Durga Shakti impressed: Communal harmony is at its height in Banda

नगर पालिका/ नगर पंचायतों के अधिकारियों एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई, चूने का छिडकाॅव एवं सफाई व्यवस्था कराये। आवारा जानवर सूकर कोे बाडों में बन्द करायें। निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के भी निर्देेश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति हुई प्रभावित : बांदा में है सांप्रदायिक सौहार्द की ऊंचाई
DM Durga Shakti impressed: Communal harmony is at its height in Banda

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि ईद-उल-फितर के पर्व को मिलजुल कर आपसी प्रेम के साथ मनायें। सार्वजनिक स्थलों एवं सड़क पर नमाज अदा न करें। आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डाइवर्जन तथा सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी, जिससे कोई अन्य परेशानी न हो। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा शान्ति समिति के पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान यूनियन की बैठक :समस्याओं को लेकर सरकार के प्रति गुस्से का उफान !

City News Uttar Pradesh

मौत बनकर मंडरा रहा ‘हाई वोल्टेज’ पोल: ‘सोया’ सिस्टम ‘हादसे’ का कर रहा इंतजार ?

City News Uttar Pradesh

गावों में होगी बल्ले -बल्ले : सीमा स्तंभ अब देंगे रोजगार 2.64 करोड़ मंजूर

Banda : दो अवैध शराब व्यवसाइयों पर गैंगेस्टर का चाबुक, सम्पत्ति होगी जब्त..

City News Uttar Pradesh

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : मां-बाप के सामने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप, फिर पीड़िता की करा दी गई शादी …

ब्रेकिंग न्यूज़