City News Uttar Pradesh
राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर
उत्तर प्रदेश

राजनीति के एक ‘युग’ का अंत: बांदा की बेटी ‘मोहसिना किदवई’ का निधन, शोक की लहर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बांदा की मिट्टी” में “जन्मी और देश की राजनीति” में अपनी “अलग पहचान” बनाने वाली “वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई” का बुधवार तड़के 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया,उनके “निधन की खबर जैसे ही बांदा” पहुंची, “शोक की लहर दौड़” गई। लोगों ने अपनी ‘मिट्टी की बेटी’ को नम आंखों से याद किया।

राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर

परिवार के अनुसार मोहसिना किदवई ने नोएडा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि देश की राजनीति में ‘एक युग का अंत’ माना जा रहा है। हालांकि उनका मूल निवास उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रहा, लेकिन उनका ‘जन्म ननिहाल बांदा जनपद’ में हुआ था। यही कारण रहा कि इस जिले से उनका भावनात्मक जुड़ाव जीवन भर रहा। वे समय-समय पर बांदा आती रहीं और यहां के लोगों से सीधा संवाद रखती थीं।

राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर

राजनीतिक जीवन की बात करें तो मोहसिना किदवई कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा रहीं, उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती देने का कार्य किया। वे मेरठ से तीन बार लोकसभा सांसद रहीं और वर्ष 2004 से 2016 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाती रहीं। उनका राजनीतिक सफर संघर्ष, समर्पण और सादगी का प्रतीक माना जाता है।

राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा ने बताया कि मोहसिना किदवई को कांग्रेस आलाकमान और गांधी परिवार के बेहद करीब और विश्वसनीय नेताओं में गिना जाता था। उन्होंने पार्टी के हर उतार-चढ़ाव में मजबूती से अपनी भूमिका निभाई।

राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर

बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदुम्म दुबे लालू सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पार्टी कार्यालय में शोक सभा की। कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

राजनीति के एक 'युग' का अंत: बांदा की बेटी 'मोहसिना किदवई' का निधन, शोक की लहर

बांदा के लोगों के लिए यह सिर्फ एक नेता का निधन नहीं, बल्कि अपनी ‘जन्मभूमि से जुड़ी एक पहचान’ के खोने जैसा है। बांदा उन्हें सिर्फ एक राजनीतिक हस्ती के रूप में नहीं, बल्कि अपनी बेटी के रूप में याद कर रहा है। जिसकी सादगी, समर्पण और सेवा की मिसाल आने वाले वर्षों तक लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाप रे बाप : बांदा जिला कहीं मौतों के लिये बन न जाये “टाप” ? …

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में बकरी चराने गया था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर जंजीर से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन नें पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

बसपा का यूपी विधानसभा में ‘खाता साफ’: इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के साथ पार्टी ‘प्रतिनिधित्व’ हुआ समाप्त

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़