
- विनोद मिश्रा
बांदा। चित्रकूट मंडल में “ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश” से किसानों पर “टूटे संकट” के बीच विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर “किसानों के हक” में खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “पत्र” लिखकर तत्काल राहत, मुआवजा की मांग की है।
एमएलसी जितेंद्र सेंगर नें कहा कि चित्रकूट मंडल के खेतों में फसलों की तबाही नजर आ रही है। हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिलों के किसानों की साल भर की मेहनत को बर्बाद कर दिया है। खेतों में खड़ी रबी की फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं और गांव-गांव में किसानों के चेहरों पर मायूसी और चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं।
उन्होंने कहा की इस भयावह स्थिति ने न केवल किसानों की “आर्थिक रीढ़” तोड़ दी है, बल्कि उनके सामने जीवनयापन का गंभीर संकट भी खड़ा कर दिया है। जितेन्द्र सिंह सेंगर का कहना है कि अब उनके पास न तो फसल बची है और न ही अगली बुवाई के लिए संसाधन, ऐसे में उनके सामने परिवार चलाने तक की चुनौती है।
उन्होंने किसानों की पीड़ा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह केवल फसल का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों के पूरे भविष्य पर संकट है। एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित किसानों से राजस्व वसूली तुरंत रोकी जाए, फसलों के नुकसान का पारदर्शी सर्वे हो और उसके आधार पर जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया मिले।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
