30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास पर 'डाका':' स्वच्छ योजना में 'भ्रष्टाचार' उजागर, फर्जीवाड़े से हड़कंप ?
उत्तर प्रदेश

विकास पर ‘डाका’:’ स्वच्छ योजना में ‘भ्रष्टाचार’ उजागर, फर्जीवाड़े से हड़कंप ?

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। स्वच्छता के नाम पर चल रही योजनाओं में किस तरह “गंदा खेल” खेला जा रहा है, इसका “बड़ा खुलासा” जनपद के बबेरू ग्राम पंचायत से हुआ है, जहां “स्वच्छ भारत मिशन की आड़ में लाखों रुपये के गबन और वित्तीय अनियमितताओं” ने पूरे “सिस्टम की पोल खोल” दी है। उप निदेशक पंचायत परवेज आलम खां की जांच रिपोर्ट ने ऐसे तथ्य सामने रखे हैं, जिसने न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है।

विकास पर 'डाका':' स्वच्छ योजना में 'भ्रष्टाचार' उजागर, फर्जीवाड़े से हड़कंप ?

रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।  रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत को 1 करोड़ 22 लाख 49 हजार 163 रुपये आवंटित किए गए, लेकिन जांच में 22 लाख 75 हजार 146 रुपये का कोई हिसाब नहीं मिला, यह रकम आखिर कहां गई। इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है।

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लाखों रुपये के विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही पूरे कर दिए गए, साढ़े चार लाख रुपये की सेप्टिक टैंक सफाई बिना किसी ठोस प्रमाण के दिखा दी गई, वहीं 30 हैंडपंपों के चबूतरे बनाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि जमीनी हकीकत में एक भी चबूतरा मौजूद नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि करीब 11 लाख रुपये का सीधा दुरुपयोग किया गया, वहीं तत्कालीन सचिव अरविंद कुमार और ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर पांच लोगों के खातों में 10 लाख 74 हजार रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी, जिसे व्यक्तिगत लाभ के रूप में देखा जा रहा है।

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

इतना ही नहीं, कंसल्टिंग इंजीनियर अनिल सिंह पर भी नियमों को दरकिनार कर खुद ही ठेकेदारी करने का आरोप लगा है, जिससे पूरा मामला और गंभीर हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जांच के बाद सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले: ‘जय राम जी’ से जुड़ेगा रोजगार व अध्यात्म,भारत की बनेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद मुख्तार के साथ भी क्या कुछ होगा ? सुनवाई हेतु 29 को पहुंचना हैं गाजीपुर कोर्ट

डीएम दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक नें दिया इस्तीफा: फिल्म या राजनीति में जाने की चर्चा !

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता के साथ मारपीट में रेल कर्मचारी का हुआ तबादला

डीएम अमित ‘मौत का खेल’ कराएंगे बंद: 58 लाख का ‘पुलों’ पर लगेगा ‘सुरक्षा कवच’

City News Uttar Pradesh Desk

UP Unlock : प्रदेश में एक तारीख से कोरोना कर्फ्यू में मिलेगी राहत, सख्ती के साथ फिर खुलेंगे बाजार …

ब्रेकिंग न्यूज़