27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोतवाली बबेरू क्षेत्र के एक गांव में टॉफी का लालच देकर 10 वर्षीय बच्ची को घर ले जाकर अश्लील हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची की सूझबूझ और हिम्मत से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका।

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्जबताया गया कि आरोपी युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया और जबरदस्ती करने लगा। बच्ची ने विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। घटना के बाद सहमी बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन तुरंत बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार समेत 'नौ' पर धोखाधड़ी का मुकदमा: जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन !बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी में भाजपा -सपा के क्यों छूट रहें “छक्के” ? जयराम में विलीन हुये “श्रीराम” !

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, सीएमओं ने जांच के लिए गठित की टीम

City News Uttar Pradesh

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का आनलाइन हाजिरी के विरोध में तार्किक प्रदर्शन : बीएसए को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत बोले ‘आपदा ग्रस्त’ घोषित हो चित्रकूट मंडल: सीएम से किया ‘मांग’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़