City News Uttar Pradesh
गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत
उत्तर प्रदेश

गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के गंडरा नाला के नजदीक तेज गति डंपर ने बाइक सवार युवक व महिला को तेज टक्कर मारकर कुचल दिया। डंपर की टक्कर से बाईक पर सवार दोनों की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर सहित ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया।


जिले के खरका बसहरी गांव निवासी ज्ञान सिंह पुत्र कल्लू बुधवार सुबह बाइक से एक महिला के साथ अतर्रा थाना क्षेत्र के भुजबल पुरवा में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। नेशनल हाईवे पर गडरा नाले के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी भरे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जमीन पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक के पहियों के नीचे आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

गतिवान डंपर ने बाइक को मारी टक्कर : दो लोगों की मौके पर मौत
Speeding dumper hit the bike: two people died on the spot

हादसे के बाद मौके से भाग रहे डंपर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अतर्रा अनूप कुमार दुबे ने युवक की जेब से निकले मोबाइल नंबर पर घर वालों को सूचना दी, तब जाकर युवक की शिनाख्त हो सकी।
ज्ञान सिंह के छोटे भाई सज्जन सिंह ने बताया कि ज्ञान किसानी करता था। वह घर से बाइक लेकर अकेले अतर्रा जाने की बात कहकर निकला था। मृतक महिला कौन है, इस बात की जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष अतर्रा अनूप कुमार नें बताया की डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !

City News Uttar Pradesh Desk

अतिक्रमण अभियान: अवैध दुकानों और वाहनों पर हुई कार्रवाई, दो दिनों में होगा ध्वस्तीकरण

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें मोहन को मुख्य मंत्री बना एक तीर से साधे कई निशाने : मुश्किल में फंसे अखिलेश !

City News Uttar Pradesh

बांदा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को सीएमओ ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने की हिदायत …

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव : यूपी के लिए भाजपा ने बनाया मेगा प्लान, पीएम मोदी समेत 200 से ज्यादा होंगी रैलियां

ब्रेकिंग न्यूज़