City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जीत के बाद भी 96 नव निर्वाचित नहीं बन सकेंगे प्रधान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले की 96 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण व गांव की सरकार की कमान संभालने के लिए इंतजार करना होगा क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा नही हो पाया। लिहाजा ऐसे में शपथ व ग्राम पंचायत के संगठित होने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसे में गांव की सरकार भी तब तक सक्रिय नहीं होगी। जब तक कोरम पूरा न हो जाएगा।


जिले की सभी 469 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का चुनाव पूरा हो चुका है। अब बारी है ग्राम पंचायतों के संगठित होने, शपथ ग्रहण एवं पहली बैठक के आयोजन की। इसका भी कार्यक्रम जारी हो गया है। 24 से 27 मई के मध्य यह सभी प्रक्रिया पूरी कर गांव की सरकार को सक्रिय कर दिया जाएगा। जिले की 96 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों का दो तिहाई कोरम पूरा नहीं हुआ। इनमें अभी शपथ, बैठक व ग्राम पंचायत के संगठित होने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। लिहाजा ऐसे में यहां जीते प्रधानों को गांव की सरकार कमान संभालने के लिए कोरम पूरा होने का इंतजार करना पड़ेगा।

ब्लाकवार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा 23 ग्राम पंचायत कमासिन में हैं। वहीं सबसे कम बिसंडा व बड़ोखर ब्लाक में क्रमश: दो व तीन ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जहां कोरम पूरा नहीं हुआ। इसी तरह अन्य ब्लाक महुआ, नरैनी, तिदवारी, जसपुरा में भी कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जिनमें कोरम पूरा नहीं है। जिला पंचायतराज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की 96 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने गए। जब तक कोरम पूरा नहीं होगा संगठित नहीं होंगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी से हुआ झगड़ा : नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

दरिंदगी : 70 वर्षीय वृद्ध ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

तिरंगा ‘योद्धाओं’ ने संभाली कमान: डेढ़ लाख घरों तक पहुंचेगा ‘राष्ट्रध्वज’

City News Uttar Pradesh Desk

बैंकों में पहुंचे एसपी अभिनंदन : खतरा देख लगाई फटकार, मची अफरा तफरी

City News Uttar Pradesh

भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर

ब्रेकिंग न्यूज़