30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री का आगमन : आयुक्त और डीएम ने कोविड कमांड कंट्रोल का किया निरीक्षण …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। मुख्यमंत्री के 23 मई के प्रस्तावित जनपद आगमन के मद्देनजर आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह के साथ जनपद में करोना के संक्रमण के बचाव और रोकथाम के लिए स्थापित किए गए इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया।

आयुक्त ने  मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी आईसीसीसी को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये सभी आवश्यक कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठक के दृष्टिगत हैलीपैड से लेकर कलेक्ट्रेट तक मार्ग की मरम्मत कराये जाने के लिए अधिशाषी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।

आयुक्त ने अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि मार्ग की तत्काल साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन तत्काल कराएं। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम जमालपुर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ोखर खुर्द एवं ग्राम तिंदवारा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एसके बघेल, तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गांव की साफ-सफाई आदि की व्यवस्था तत्काल कराई जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गारमेंट गोदाम में लगी ‘भीषण आग’: 50 लाख का ‘माल’ हुआ खाक, समय रहते बची कई ‘जान’

City News Uttar Pradesh Desk

गौरव महोत्सव बम विस्फोट : डीएम एवं एसपी के विरुद्ध वकीलों का प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दिया ऊर्जा क्षेत्र में बांदा को नया उजाला, दूर होगी बिजली आपूर्ति समस्या

City News Uttar Pradesh

मतदाता सत्यापन पर संकट: 64 हजार वोटरों की पहचान अधर में, एसआईआर पर उठे सवाल !

City News Uttar Pradesh

दया करो सरकार : डाक्टरों का अभाव क्या आक्सीजन करे उपचार !

विधायक प्रकाश धार्मिक आस्था की बने मिसाल: कैलाशेश्वर मंदिर में किया कन्या पूजन

ब्रेकिंग न्यूज़