27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाथा निवासी गीता देवी पत्नी दिनेश कुशवाहा (45), उसकी पुत्री व दो पुत्र के अपहरण कर लेने के बारे में गीता के देवर कमलेश कुशवाहा ने पिछली 4 फरवरी को थाने में सूचना दी थी।

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार
Revealed: Police solved the mystery of fake kidnapping, four including a woman were arrested from Ludhiana

जिसकी जांच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम के निर्देशन में उप निरीक्षक एवं मर्दन नाका चैकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह द्वारा की गई तो उनके मोबाइल काल डिटेल तथा सर्विलांस से यह मालूम पड़ा कि उक्त सभी पांचों पिछली 5 फरवरी को ही पंजाब के लुधियाना शहर पहुंच गए थे और पूर्व साजिश के तहत अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए गए थे। उसी मोबाइल सेट में दूसरा सिम लगा लिया गया था।

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार
Revealed: Police solved the mystery of fake kidnapping, four including a woman were arrested from Ludhiana

हालांकि सूचना के आधार पर जसपुरा थाने में यह मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसमें 7ध्8 पास्को एक्ट के मुकदमे में विपक्षी गांव के ही कमतू कुशवाहा व उसी मुकदमे के सिलसिले में जेल में निरूद्ध मोहन कुशवाहा के परिजनों से भारी भरकम राशि की वसूली की जा सके। यह मामला भी सामने आया है। समझौते के नाम पर कमलेश कुशवाहा उसके बहनोई पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर जनपद फतेहपुर द्वारा 50 हजार की वसूली किए जाने की बात भी सामने आई है। बाद में लोकेशन मिलने पर उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने सभी को लुधियाना पंजाब से बरामद कर बाँदा लाया गया।

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार
Revealed: Police solved the mystery of fake kidnapping, four including a woman were arrested from Ludhiana

अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने बताया कि गीता देवी अपने बच्चों के साथ जनपद फतेहपुर के कस्बा हथगांव निवासी अनुपम सिंह के साथ 4 फरवरी को ही रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लुधियाना चली गई थी और इस मामले में झूठी सूचना देने के आरोप में विरोधियों से पैसा वसूलने के मामले में गीता व कमलेश कुशवाहा निवासी ग्राम भाथा जसपुरा व कमलेश कुशवाहा के बहनोई पुत्तन कुशवाहा निवासी मूसेपुर जनपद फतेहपुर के विरूद्ध जसपुरा थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

खुलासा : फर्जी अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, लुधियाना से महिला समेत चार हुए गिरफ्तार
Revealed: Police solved the mystery of fake kidnapping, four including a woman were arrested from Ludhiana

इस मामले का खुलासा करने में एसआई अनिल कुमार सिंह, सिपाही राजेश कुमार, भूपेंद्र, महिला आरक्षी नीतू यादव के अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में जसपुरा थाना एसआई कृष्ण कुमार, सिपाही राजेश कुमार, महिला सिपाही अमलावती, सिपाही पंकज पटेल शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

Banda- डीएम आनन्द कुमार,बन गये है बांदा की बहार, विकास नें भरी उड़ान !

City News Uttar Pradesh

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज बना अखाड़ा : छात्रों व लैब टेक्नीशियन में मारपीट, तोड़फोड़ में हुआ नुकसान …

City News Uttar Pradesh

साढ़े सात करोड़ से ‘मंडल कारागार’ को मिलेगी ‘नई सांस’: 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

विद्युत विभाग के “निजीकरण” का बड़ा विरोध प्रदर्शन: अभियंताओं का “आंदोलन” तेज

परिवहन विभाग का चला हंटर: सरकारी विभागों के निजी वाहन हुए बेनकाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़