City News Uttar Pradesh
नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?
उत्तर प्रदेश

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर रात एक महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधीक्षक और कुछ चिकित्सक नशे की हालत में थे। उन्होंने न सिर्फ उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस घटना के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

मंगलवार की रात एक महिला किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। वहां तैनात अधीक्षक और कुछ चिकित्सक शराब के नशे में थे। महिला का आरोप है कि डॉक्टरों ने उससे अपशब्द कहे। उसे बाहर जाने के लिए मजबूर किया। विरोध किया तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। महिला ने परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित चिकित्सक और अधीक्षक फरार हो गए। इस घटना से नाराज महिला और उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

अस्पताल आने वाले अन्य मरीजों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अस्पताल में तैनात कुछ चिकित्सक अक्सर नशे की हालत में देखे जाते हैं, जिससे मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में लापरवाही और मरीजों से दुर्व्यवहार की घटनाएं आम हो गई हैं। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। पीड़िता की मांग है कि दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रेलवे में यात्रियों के ‘सपनों’ को मिली नई उड़ान: अब खत्म होगी झंझट और आर्थिक नुकसान

City News Uttar Pradesh

Banda : अधिवक्ताओं की बैठक, सदर विधायक को मंत्री मंडल में लेने की उठी मांग !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश नें सुशासन को किया परिभाषित

City News Uttar Pradesh

मिट्टी से करोड़ों का खेल: तालाब की सफाई बनी ‘धन उगाही’ का ज़रिया, प्रधान पर गंभीर आरोप !

City News Uttar Pradesh

Banda- समीक्षा: चित्रकूट मंडल में गोल्डन कार्ड का परचम नीचा।

City News Uttar Pradesh

जसपुरा में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़