25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क
उत्तर प्रदेश

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले कें शहर समेत ग्रामीण अंचलों में 1067 स्थानों पर होलिका दहन होगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। होलियारे अपने स्तर से रंग में सरावोर होने की तैयारियां कर रहे हैं तो वहीं हुड़दंग पर प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। प्रशासन ने भी होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सैकड़ों लोगों को शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर पाबंद किया है। विवादित होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी।

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

बुंदेलखंड में होली का त्योहार बेहतर तरीके से मनाया जाता हैं जिसको लेकर तैयारियां एक माह पहले से शुरू कर दी जाती हैं। चौराहों व चौपालों में होलिकादहन होते हैं। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में करीब 1067 स्थानों पर होलिकादहन की सूचना प्राप्त हुई हैं जिसमें कुछ कम व ज्यादा भी हो सकते हैं। क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह होली के त्योहार में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवादित होलिकादहन स्थलों को चिहिंत कर विवादों को निपटाने का काम करें।

बांदा जिले में लगभग 1067 स्थानों पर होगा होलिकादहन: प्रशासन भी हो चुका है सतर्क

इसके साथ ही जिन लोगो पर यह आशंका प्रबल है कि वह होली में खलल डाल सकते हैं, उनको शांतिभंग में पाबंद किया जाए। अभी तक जिले में 521 लोगो को पावंद किया गया हैं। प्रत्येक होलिकादहन स्थल पर पुलिस व होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। होली में रंग खेलने की इजाजत महज दोपहर दो बजे तक ही रहेगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन हुआ सजग : डॉक्टर के पर्चे पर ही बेची जाएं नींद और खांसी की दवाएं

विधायक प्रकाश द्विवेदी की मंत्रियों से मुलाकात: बांदा के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का स्वरोजगार पर फोकस : 100 दिन में 21000 करोड़ रुपये ऋण प्रवाह की योजना तैयार

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़