- ( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले माह गोस्वामी तुलसीदास की जयंती में शामिल होने के लिए चित्रकूट आ सकते हैं। वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तुलसी जयंती में आने को आमंत्रित किया है। जन्मस्थली राजापुर में होने वाले आयोजन में उन्होंने आने की सहमति जताई है।

महंत भरतदास ने बताया कि 15 अगस्त को राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती और चरित्र दर्शन महोत्सव का आयोजन होगा। तुलसी जयंती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने वह 10 जुलाई को लखनऊ गए थे। सीएम आवास में करीब एक घंटे हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री से चित्रकूट के विकास को लेकर चर्चा हुई।

साथ ही वन विभाग की ओर से वाल्मीकि आश्रम में कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी से भी अवगत कराया गया है। वाल्मीकि आश्रम का पर्यटन विकास प्राथमिकता में होने के बावजूद ठेकेदार व वन विभाग के अधिकारी अनियमितता कर रहे हैं। पेयजल, सोलर प्लांट और सीढ़ी निर्माण का काम बेहद घटिया ढंग से किया गया है। नीव में दरारेें अभी से आ गई हैं।

महंत ने बताया कि सीएम ने तुलसी जयंती में आने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। साथ ही वाल्मीकि आश्रम में महर्षि वाल्मीकि की विशाल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भी आमंत्रण दिया है। यह कार्यक्रम महर्षि की जयंती पर 20 अक्टूबर को होगा। उन्होंने इसमे आने के लिए विचार करने की बात कही है। विदाई के समय सीएम ने महंत को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न के रूप में चांदी का सिक्का भेंट किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
