24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

नव वर्ष 2025 की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं। यह सालआपके जीवन में नये अवसर, अनंत खुशियां और असीम सफलता लेकर आये || पूर्व विधायक एंव वरिष्ठ भाजपा नेता, विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव और अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व राजेश कुमार ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

अपर जिलाधिकारी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बिसंडा थाना क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को व्यावसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान तेज करने की बात कही। अब तक 95 ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा चुके हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

बैठक में बताया गया कि नवंबर 2024 में 141 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 60.62 लाख रुपये का प्रसमन शुल्क वसूला गया। ओवरलोड वाहनों पर और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए ई-रिक्शा चालकों के लिए एकल दिशा मार्ग बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नवंबर माह में 120 ई-रिक्शा का चालान किया गया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

एनएचएआई को तिंदवारी मार्ग और महोखर में सड़कों की मरम्मत जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश भी दिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, और पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : नोडल अफसरों को सौंपी विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारियां …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का प्रयास : तुर्रा नाले पर पुल निर्माण के लिये सीएम योगी नें दिखाई रुचि

City News Uttar Pradesh

गम का टूटा पहाड़ : घर में छायी थीं शादी की खुशियां अचानक मातम में हो गई तब्दील, मासूम की तालाब में डूबकर मौत से छाया मातम

बांदा में आसमान से बरस रही ‘आग’ : 16 जून से ‘राहत’ के आसार !

City News Uttar Pradesh

बांदा में वायरल फीवर की सूनामी: अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराईं, सांसें अटकीं !

City News Uttar Pradesh

समाजसेवी राजा भइया को मिली राहत: हाईकोर्ट ने बताया एफआईआर झूठी और काल्पनिक !

ब्रेकिंग न्यूज़