- विनोद मिश्रा
बांदा। जेल में माफिया के मदद पर शासन नें तगड़ा एक्शन लिया है। बांदा मंडल कारागार हर के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम बरेली सेंट्रल जेल के अधीक्षक राजीव शुक्ला एवं नैनी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक शशी कांत को निलंबित कर दिया है। बांदा जेल में पूर्वांचल का माफिया मुख्तार अंसारी बंद है।

उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में डीजी जेल की ओर से खुफिया जांच कराई गई। डीआईजी जेल की रिपोर्ट के आधार पर बांदा के जेल अधीक्षक अविनाश गौतम सस्पेंड कर दिए गए । डीजी जेल की रिपोर्ट के अधार पर जेल के भीतर काम न करने, लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

प्रयागराज में उमेश की हत्या 24 फरवरी को गोली और बम बरसाकर की गई। इसमें 2 सिपाही भी मारे गए थे। हत्याकांड से ठीक 13 दिन पहले बरेली सेंट्रल जेल में अशरफ से 9 शूटर मिलने आए थे। 11 फरवरी को अतीक का बेटा असद, विजय उर्फ उस्मान चौधरी, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य पांच आरोपियों ने फर्जी आईडी से अशरफ से मुलाकात की। इसके बाद 24 फरवरी को घटना को अंजाम दिया था।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्या की पूरी प्लानिंग बरेली सेंट्रल जेल में हुई। जेल में अतीक अहमद के भाई अशरफ वॉट्सऐप कॉल के जरिए पूरा मर्डर ऑपरेशन डील करता रहा। जेल में सिपाही से लेकर अधिकारी तक इसमें शामिल निकले। बिना आईडी पर अशरफ से गुर्गे जेल के वीआईपी स्पेस में मिलते रहे। इसके बाद 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल और 2 सिपाहियों का मर्डर किया जाता है। बरेली जेल उमेश हत्याकांड की धूरी बन गया। बरेली सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप समेत 5 अधिकारी को पहले ही निलंबित किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
