City News Uttar Pradesh
नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम
उत्तर प्रदेश

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। इनमें दो को बचा लिया गया, जबकि एक की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी आदित्य साहू (15) मोहल्ले के हमउम्र दोस्त यश (14) व अंशुल (15) के साथ रविवार की दोपहर कालका चौराहा स्थित पल्हरी नहर में नहाने गया था। पानी ज्यादा और तेज बहाव के कारण तीनों किशोर पानी में डूबने लगे।

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

आसपास मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने उन्हें डूबता देखा तो पानी में छलांग लगाकर यश और अंशुल को तो बचा लिया, लेकिन आदित्य गहरे पानी में समा गया। इस बीच यश और अंशुल ने घर आकर आदित्य के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन उसके शव को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नहर में नहाने गए तीन दोस्त डूबे: एक की मौत से कोहराम

पड़ोसी रमेशचंद्र ने बताया कि आदित्य पांच बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। पिता चुनबाद कुल्फी की ठिलिया लगाते हैं। घर में मां कमलेश कुमारी मजदूरी करती है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नहर में डूबने से किशोर की मौत हुई है। वह आजाद नगर में हक्कानिया स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना

मुख्यमंत्री का आगमन : आयुक्त और डीएम ने कोविड कमांड कंट्रोल का किया निरीक्षण …

जिला प्रदूषण की भयावह चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना यमराज

Lata Mangeshkar Death: उत्तर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक, कोई शासकीय समारोह नहीं होगा

City News Uttar Pradesh

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

City News Uttar Pradesh

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की ‘लट्ठमार दिवाली’ : ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़