31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना
उत्तर प्रदेश

पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के कुछ पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती के लिए जारी सर्कुलर को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने ‘पुलिस व्यवस्था’ के प्रति लापरवाही भरा नजरिया अपना रखा है, जिसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया कि कार्यवाहक डीजीपी के बाद अब कुछ ‘पुलिस सेवाओं की आउटसोर्सिंग’ पर विचार किया जा रहा है। ठेके पर पुलिस होगी तो, न ही उसकी कोई जवाबदेही होगी, न ही गोपनीय और संवेदनशील सूचनाओं को बाहर जाने से रोका जा सकेगा। जब पुलिस का अपना भर्ती बोर्ड है तो बाकायदा सीधी स्थायी नियुक्ति से सरकार भाग क्यों रही है।

पुलिस भर्ती के मुद्दे ने पकड़ा तूल: अखिलेश बोले- आउटसोर्सिंग के पीछे काम के बदले पैसा लेने की योजना
Police recruitment issue takes a serious turn: Akhilesh said – behind outsourcing is a plan to take money in exchange for work

उन्होंने कहा कि युवाओं को आशंका है कि इसके पीछे आउटसोर्सिंग का माध्यम बनने वाली कंपनियों से ‘काम के बदले पैसा’ लेने की योजना हो सकती है क्योंकि सरकारी विभाग से तो इस तरह पिछले दरवाज़े से ‘पैसा वसूली’ संभव नहीं है। अपने आरोप के आधार के रूप में उन्होंने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली निजी कंपनी का हवाला दिया।अखिलेश ने कहा कि आउटसोर्सिंग का ये विचार तत्काल त्यागा जाए और उप्र के युवाओं को नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से नौकरी दी जाए। उन्होंने तंज कसा कि भाजपा किसी दिन सरकार को ही आउटसोर्स न कर दे। पुलिस के लेखा एवं गोपनीय संवर्ग के संवेदनशील पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए जाने का पत्र कल जारी हुआ। देर शाम ही डीजीपी मुख्यालय से यह स्पष्ट कर दिया गया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और यह भूलवश हो गया है। इसके बाद गुरुवार को प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने यह मुद्दा उठाया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना हांफा, 224 ने दी कोरोना को मात, 295 मिले नए संक्रमित …

जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति गिरफ्तार : पत्नी पर कार चढ़ाकर हत्या करने का किया था प्रयास, नशे में करता था मारपीट

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़