28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अग्निकांड : शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकानों में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान
उत्तर प्रदेश

अग्निकांड : शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकानों में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के उखरू पुरवा पर शॉर्ट सर्किट से लगी अचानक आग से 6 घर जलकर खाक हो गए, जिसमें गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास जारी रखा, 1 घंटे के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी के द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

अग्निकांड : शार्ट सर्किट से आधा दर्जन मकानों में लगी भीषण आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक, लाखों का नुकसान
Fire incident: Fierce fire in half a dozen houses due to short circuit, burning of household, loss of lakhs

बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदेहदू गांव के उखरू पुरवा पर शनिवार को 4 बजे गांव के रामकिशोर पुत्र दुर्याेधन पटेल के घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे रामकिशोर का मकान धू-धू करके जलने लगा धीरे-धीरे तेज हवा के कारण बगल के शिवअवतार, दीनदयाल, साजन, राजबहादुर पुत्र गण दुर्याेधन और बच्ची पत्नी भागवत प्रसाद के मकान पर आग अपने आगोश में ले लिया। और तेज लपट से जलने लगी, सभी मकान धू-धू करके जलने लगे, जब ग्रामीणों ने देखा तो अफरा-तफरी मच गई, मोहल्ले के लोगों ने हैंडपंप व बाल्टी डिब्बों के सहारे आग बुझाते रहे, वही क्षेत्रीय समाज सेवी पीसी पटेल की सूचना पर डेढ़ घंटे के बाद पहुंची फायर बिग्रेड के जवानों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसमें सभी की गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, वही मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जिससे किसी के पास कुछ भी खाने पीने की सामग्री भी नहीं बची है, और कपड़े भी जलकर खाक हो गये,वही ग्रामीणों ने आकलन किया है, की पांचों भाइयों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही बच्ची पत्नी भागवत प्रसाद के मकान का आग लगने से लगभग 35 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहुंचे हैं। और पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मिलने वाले मुवावजा दिलाए जाने का पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल के व मोहल्ले ग्रामीण के लोग आग बुझाने में सहयोग किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रत्याशियों ने किया मतदान

City News Uttar Pradesh

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में सता रहा है माफिया कुंटू का डर, दोनों में हो चुकी है गैंगवार, जेल बदलने की मांग

City News Uttar Pradesh

सात करोड़ आये डेढ़ साल बीते पर बेसिक स्कूलों के फर्नीचर नहीं खरीदे

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छाया उत्साह: कृष्ण जन्म लीला ने मनमोहा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी मनमाना खर्च नहीं कर सकेंगे : निर्वाचन आयोग को देना होगा पाई-पाई का हिसाब

ब्रेकिंग न्यूज़