- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल के चारों जिलों में अभी तक किसी भी न्यूरो सर्जन व ब्रेस्ट विशेषज्ञ की तैनाती नहीं रही है। इससे सिर व ब्रेस्ट से संबंधी किसी भी परेशानी के होने पर मरीजों को महानगरों में जाकर उपचार कराना पड़ता था। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में इन दोनों गंभीर मर्ज समेत यूरोलाजी की अब अलग से विशेष ओपीडी अलग-अलग दिवस में संचालित होगी। जिससे मरीजों को अब जनपद में ही उपचार मिल सकेगा।

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में रोजाना करीब आठ सौ मरीजों की ओपीडी चलती है। जिसमें हर सप्ताह करीब 15 मरीज सिर की गंभीर बीमारी से संबंधित व 20 मरीज दुर्घटना में हेड इंजरी वाले रेफर होते हैं। इसी तरह ब्रेस्ट में गांठ व अन्य दिक्कत से परेशान करीब 50 महिलाएं उपचार को जाती हैं। यूरोलाजी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के मरीज भी 50-60 निकलते हैं। न्यूरो सर्जरी व ब्रेस्ट के मरीजों को ज्यादातर कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, ग्वालियर आदि जनपदों में जाकर अपना उपचार कराना पड़ता था। कालेज प्रशासन की ओर मेडिकल कालेज में ही प्राथमिक उपचार व स्क्रीनिंग कराने के लिए विशेष ओपीडी की शरुआत सोमवार 13 जून से की जा रही है। जिसमें सोमवार को ब्रेस्ट से संबंधित बीमारी की जांच व परीक्षण डा. मो. अतहर व मंगलवार व शुक्रवार यूरोलाजी की विशेष ओपीडी में डा. सोमेश त्रिपाठी मरीजों का उपचार करेंगे।

इसी तरह बुधवार व शुक्रवार को न्यूरो सर्जरी से संबंधित उपचार के लिए डा. अरविंद के नेतृत्व में ओपीडी संचालित होगी। मरीजों के उपचार व परामर्श में यदि कोई दिक्कत सामने आएगी तो विशेष ओपीडी के चिकित्सक संबंधित मर्ज व उसके उपचार के बारे में केजीएमयू के चिकित्सकों से फोन पर संपर्क करेंगे। गंभीर परिस्थितियों में ब्रेस्ट कैंसर की सिकाई आदि के लिए ही मरीजों को अब बाहर उपचार के लिए जाना पड़ेगा। कालेज प्रशासन की ओर से आवश्यकता अनुसार उपलब्धता पर दवाएं भी मरीजों को दी जाएंगी।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
