24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर प्रदेश

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

गोरखपुर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया के भीतर अपने देश को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जरूरी है। करीब 75 सालों में पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ सत्ता को उपभोग की वस्तु समझा। मोदी-योगी ने इसे बदला है। केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार जाति, वर्ण का भेद करके नहीं बल्कि हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बीमारू राज्य से बदलकर एक नंबर का राज्य बनाया है।

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल स्थित पार्क में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं को समान शिक्षा अधिकार की दिशा में महंत दिग्विजयनाथ निरन्तर प्रयास करते रहे।  इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई।  नई शिक्षा नीति का आना एक सुखद संदेश है।


इससे सभी जाति, वर्ग को समान शिक्षा मिलेगी जिससे देश में विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के भाव से निरन्तर कार्य कर रही है। आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। गोरक्षनाथ एक शिक्षा का धाम है जो सदियों पहले समाज की रक्षा और व्यवस्था के उपर कार्य किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई, चौरीचौरा आंदोलन और श्रीराममंदिर निर्माण में  महंत दिग्विजयनाथ की अहम भूमिका रही है।

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना काल खण्ड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की वजह से ही इस बीमारी पर नियंत्रण पाया गया। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक ही दिन में यूपी में 40 लाख वैक्सीन लगाकर रिकार्ड कायम किया गया।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब केन्द्र की सरकार बनी थी देश की करोड़ों महिलाओं को लकड़ी और कोयले के जानलेवा धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना शुरू की गई। इसके तहत देश में 8 करोड़ महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन प्रदान किया गया। इसमें  ढाई करोड़ कनेक्शन अकेले उत्तर प्रदेश में दिए गए।


उन्होंने कहा कि जल्द ही पाइपलाइन से पानी की ही तरह रसोई घरों तक गैस भी पहुंचने लगेगी। गोरखपुर एवं उसके आस-पास के जिलों में गैस पाइपलाइन(पीएनजी) बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे महिलाओं को गैस सिलिंडर के लिए इंतजार नही करना होगा। पाइपलाइन से गैस, एलपीजी से भी सस्ती होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान

City News Uttar Pradesh

मुस्लिम लड़की से शादी पर मिली सजा ए मौत: लड़की की भी हत्या, पांच गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा के कांग्रेस जन अचरज में : सात प्रदेश अध्यक्ष बना कौतूहल का विषय !

City News Uttar Pradesh

ऐतिहासिक धरोहर को ‘पांच करोड़’ का ‘तोहफा’: मराठा कालीन ‘विरासत’ की बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश ने व्यापारियों से की व्यापक चर्चा: घटे जीएसटी दरों का गिनाया ‘फायदा’

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ ! ‘ब्राह्मण’ पर ‘दांव’ हुआ पक्का ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़