
- शरद मिश्रा
बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के मेन मार्केट गिरवां में गुरुवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों से सीधे संवाद किया और घटे हुए जीएसटी दरों की जानकारी साझा की। व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर विधायक ने ‘जीएसटी रिफॉर्म’ के महत्व और इससे आम जनता तथा उद्योग जगत को होने वाले लाभ पर विशेष प्रकाश डाला।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म’ भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति देगा। इसके माध्यम से अन्नदाता किसान, छोटे और मध्यम व्यापारी, उद्योग जगत और आम नागरिक सभी सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी दरों में कटौती का असर आम जनता की जेब पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार, प्रशासन और पार्टी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्तर पर अनदेखी न हो और लाभ सही समय पर लोगों तक पहुंचे। व्यापारियों ने भी अपनी ओर से इस बात पर जोर दिया कि कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाना आवश्यक है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महुआ प्रेमस्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष ऋषि अवस्थी, महामंत्री अमरमनि तिवारी, सदस्य जिला पंचायत सदाशिव अनुरागी, भरत सिंह, धीरज राजपूत, नीरज प्रजापति, दीपू मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
