28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में मजदूरों व बच्चों से भरा लोडर टायर फटने से पलट गया। उसमें सवार करीब 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 14 मजदूरों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव और सुतारी पुरवा के करीब 20 मजदूर मंगलवार की शाम सात बजे के करीब लोडर में सवार होकर फतेहपुर में धान की बेड़ लगाने जा रहे थे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार
Uncontrollable loader overturned due to tire burst in Bundelkhand Expressway, twenty laborers injured, screams

देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में दोहा और हथौरा गांव के बीच लोडर का टायर फट गया। जिससे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार सभी मजदूर और उनके परिवार के बच्चे घायल हो गए। हादसे से चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार
Uncontrollable loader overturned due to tire burst in Bundelkhand Expressway, twenty laborers injured, screams

जिला अस्पताल में आऊ गांव निवासी मीरा देवी (42), उसकी पुत्री काजल (8) व चुन्नी (16), पुत्र दादू (13) व इंद्रजीत (18) समेत लालमन (22), गुमाई गांव निवासी प्रेमा (35), सुतारी पुरवा निवासी दिनेश (23), नथुनिया (46) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार
Uncontrollable loader overturned due to tire burst in Bundelkhand Expressway, twenty laborers injured, screams

उधर, सीओ नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि सभी मजदूर लोडर में सवार होकर धान की बेड़ लगाने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। तभी टायर फट जाने से यह हादसा हुआ है। कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज भी भेजा गया है

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : रूपये की लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे वृद्ध की मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-आजम और शिवपाल का भी नाम, देखिए किसे- कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम ऩे विकास प्राधिकरण के तीन जेई और लिपिक का वेतन रोका…

City News Uttar Pradesh

सूखे और जल संकट के लिए बदनाम बुंदेलखंड, धान उत्पादन में लखपति, बढ़ा रकबा …

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़