- विनोद मिश्रा
बांदा। बकरीद का पर्व जोश और जश्न से मनाया गया। मुख्य नमाज ईदगाह में अदा हुई। इसके साथ ही शहर की लगभग एक दर्जन मस्जिदों में भी लोगों ने नमाज अदा की। एक-दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी। इसी के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। यह तीन दिनों तक चलेगा।

बकरीद का त्योहार हर साल इस्लामी कलेंडर के जिलहिज माह की 10 वीं तारीख को मनाया जाता है। गुरुवार को सुबह से ही मुख्य ईदगाह नमाजियों से भर गई। दूर तक लाइनें लगीं। हथौरा के मौलाना ने नमाज अदा कराई और खुतबा पढ़ा। शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन ने कुर्बानी की अहमियत बताई।

इमाम और मौलानाओं ने अपनी तकरीर और दुआ में मुल्क की तरक्की, भाईचारा, सलामती और कौमी इत्तेहाद पर जोर दिया। अच्छी बारिश के लिए भी दुआ की गई। नमाज खत्म होने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। सपा नेता हसन सिद्दीकी, मुशीर अहमद, ओमनारायण त्रिपाठी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद रफीक, शेख सादी जमां, सपा नेता इमत्याज खां, आदि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश, सीओ ,कोतवाली इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। शेख सरवर साहब की मस्जिद में भी नमाज अदा हुई। मरकज वाली मस्जिद, हाथी खाना रब्बानिया मस्जिद, पीरा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, गुलाब बाग मस्जिद, बोड़े मस्जिद, खुटला, क्योटरा, पद्माकर चौराहा स्थित मस्जिद आदि में भी नमाज अदा हुई। इसी के बाद जानवरों की कुर्बानी शुरू हो गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
