City News Uttar Pradesh
'आशिकों का मेला' होगा 'सीसीटीवी कैमरे' की 'निगहबानीं' में: सीडीओ ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

‘आशिकों का मेला’ होगा ‘सीसीटीवी कैमरे’ की ‘निगहबानीं’ में: सीडीओ ने दिए निर्देश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मकर संक्रान्ति के अवसर भूरागढ़ दुर्ग पर लगने वाला “आशिकों का नटबली बाबा मेला” सीसीटीवी कैमरे कि “निगरानी” में होगा। डीएम जे. रीभा के निर्देश पर सीडीओ अजय कुमार पांडे नें मेला व्यवस्था की बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्देश दिये। यह मेला 14 एवं 15 जनवरी को पूर्व की भांति मनाया जाऐगा।

'आशिकों का मेला' होगा 'सीसीटीवी कैमरे' की 'निगहबानीं' में: सीडीओ ने दिए निर्देश

सीडीओ अजय पांडे ने शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्गित रखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित दिया कि मेला स्थल का पूर्व से निरीक्षण कर लें। शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई जाये। मेला के दौरान बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने एवं राजमार्ग पर दुकानों ठेलों आदि के प्रतिबंध को भी निर्देश दिये।

'आशिकों का मेला' होगा 'सीसीटीवी कैमरे' की 'निगहबानीं' में: सीडीओ ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर केन नदी में महिलाओं के स्नान स्थल पर कपडे बदलने हेतु पूर्व की भांति टेन्ट आदि की व्यवस्था की जाये। नगर पालिका से कहा कि नटबली महोत्सव में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाये। भूरागढ़ दुर्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित शहीद स्मारक में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिये।

'आशिकों का मेला' होगा 'सीसीटीवी कैमरे' की 'निगहबानीं' में: सीडीओ ने दिए निर्देश

केन नदी में स्नान के दौरान आकस्मिक दुर्घटना से निपटने हेतु गोताखोरों की तैनाती की जरूरत बताई। मोटर बोट की व्यवस्था के निर्देश दिये। मेला मार्ग की व्यवस्था की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग को सौंपी। शीतलहर से बचाव के लिये अलाव एवं प्रकाश व्यवस्था के लिये भी निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आदि उपस्थित रहे। बैठक के बाद अधिकारियों नें मेला स्थल का भी निरीक्षण किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नीलम पत्थर की जगह नेचुरल कोरुण्डम पत्थर देने पर 5000 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र: संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : आकड़ों की बेशर्मी !, अपर जिलाधिकारी नें मीडिया को सुनाई प्रगति के दावों की ‘कथा’ …

एसपी पलाश बंसल का बड़ा एक्शन: 27 इंस्पेक्टर-एसआई का हुआ तबादला।

मंत्री रामकेश ने “संविधान” को बताया देश की “शान”: बोले- इसकी की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़