City News Uttar Pradesh
बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इस बार की गर्मी सिर्फ तापमान नहीं बढ़ा रही, बल्कि लोगों की सांसें भी रोक रही है। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला इस समय ‘धरती का तंदूर’ बन गया है। तापमान के आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, इंसान पसीने में डूब रहा है और जीवन की रफ्तार थम चुकी है। इस मौसम में तीसरी बार बांदा देश का सबसे गर्म जिला बन चुका है। सोमवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान ने साबित कर दिया कि अब गर्मी सिर्फ मौसम नहीं, एक आपदा बन चुकी है।

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

सड़कों पर सन्नाटा, बाज़ारों में वीरानी, और घरों में कैद इंसान। तेज़ गर्म हवाओं ने मानो ज़िंदगी थाम दी हो। दिनभर 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। कोई काम पर नहीं निकला, और जो निकले उन्हें पसीने और पछतावे दोनों ने घेर लिया।

बांदा ने फिर देश भर को पछाड़ा: 46.6 डिग्री तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सूरज ने बरपाया आग का कहर

मौसम विभाग की मानें तो इस सीज़न में यह तीसरी बार है जब बांदा ने देश का तापमान रिकॉर्ड तोड़ा है। पूर्व में 4 मई को 44 डिग्री, 16 मई को 46.2 डिग्री और अब तक का सबसे अधिक 46.6 डिग्री सोमवार 19 मई को गर्मी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हुआ कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से जारी आंकड़ों ने साफ कर दिया कि यह गर्मी सिर्फ असहनीय नहीं, बल्कि जानलेवा होती जा रही है।

चित्रकूट मंडल में बीते मार्च नें अप्रैल की तपिश का कराया जमकर एहसास

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाह ने चेतावनी दी है “25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। अगर अब भी लोग लापरवाही बरतेंगे तो हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और मौत तक का ख़तरा बढ़ सकता है।” उन्होंने खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी है। खुले सिर, बिना पानी और लंबा सफर अब खतरे की घंटी हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक पूरा शहर एक सुलगती भट्ठी में तब्दील हो जाता है। व्यापारियों की मानें तो इस गर्मी ने खरीदारी, व्यापार और मजदूरी सब ठप कर दिया है। दवा दुकानों पर ओआरएस, ठंडा पानी और बुखार की गोलियों की मांग दोगुनी हो चुकी है। स्कूल बंद हैं और अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फतेहपुर में महिला की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में फेंका, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक का ‘भाजपा’ पर प्रहार: कहा- महिला आरक्षण बना राजनीति का हथियार

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घमासान शुरू, तीन जुलाई को अध्यक्ष की होगी ताजपोशी …

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर खेला खूनी खेल : प्रेमिका की हो गई शादी तो नाराज होकर चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में बन गई है सौंवा उबाल !

ब्रेकिंग न्यूज़