23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खेतों को रौंद रहे बालू माफियाओं के बालू भरे वाहन, डीएम व पुलिस अधीक्षक को दिया गया शिकायती पत्र …

 

– बुंकियू ने डीएम व पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुन्देलखण्ड किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर नरैनी तहसील क्षेत्र के बिल्हरका गांव में खनन माफियाओं द्वारा किसानों के खेतों से बालू लदे वाहन निकालने की शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग की है। अन्यथा की दशा में आन्दोलन की चेतावनी दी है।


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में बुन्देलखण्ड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बताया कि नरैनी तहसील क्षेत्र के बिल्हरका गांव में खनन माफियाओं द्वारा किसानों के खेतों से जबरन बालू लदे वाहन निकाले जा रहे है। गांव के किसानों द्वारा विरोध करने पर खनन माफियाओं द्वारा धमकाया जा रहा है। किसानों के उपर बीते दिनो फायरिंग तक की गई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा खनन माफियाओं के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की गई है। उल्टे किसानों के उपर गलत ढंग से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो पूरी तरह से गलत है।

उन्होने मांग की है कि निर्दोष किसानों के उपर गलत ढंग से दर्ज मुकदमों को समाप्त किया जाये और दोषी खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाये। अन्यथा की स्थिति में बुन्देलखण्ड किसान यूनियन आन्दोलन के लिये बाध्य होगा। इस दौरान संगठन के श्रवण कुमार शर्मा, बाला प्रसाद, अरूण कुमार, दिनेश कुमार निरंजन सहित अन्य किसान पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे यूपी का विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

मुख्यालय के प्राइवेट नर्सिंग होमों में भड़की आग तो जान बचाने को नहीं उपाय : नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर खास चर्चा, कमेटी द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारियां

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग की जी तोड़ कोशिश :अवैध खनन के बीच जुटेगा चार अरब का लक्ष्य …

डीएम दुर्गा शक्ति हो गई हैरान : लक्ष्यों की पूर्णता में क्यों है शिथिलता !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़