24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मर्डर का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट
उत्तर प्रदेश

हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या करवाई थी। घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने प्रेस वार्ता में कत्ल का खुलासा किया।

मर्डर का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट
Murder revealed: Wife along with her lover had killed her husband

देवेंद्र उर्फ गोलू पुत्र विकास पटेल बचपन से ही अपने नाना जसवंत पटेल के यहां पल्हरी थाना बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में रहता था। उसकी पत्नी भी साथ में रहती थी। 3 मार्च को देवेंद्र की गड़ासे से धारदार हथियार से गला काटकर हत्या दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। शुक्रवार को सीओ बबेरू राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी रवि कुशवाहा पुत्र गंगा प्रसाद निवासी पल्हरी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछतांछ करने के बाद रवि ने पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी। घर में छिपाए रखे आला कत्ल गड़ासा भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

मर्डर का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट
Murder revealed: Wife along with her lover had killed her husband

बताया कि मृतक की पत्नी और आरोपी रवि ने मिलकर देवेंद्र की हत्या का ताना-बाना बुना। 3 मार्च की शाम रवि देवेंद्र को गांव के ही तालाब किनारे ले गया। वहां पहले उसे शराब पिलाई। फिर पहले से छिपाकर रखे गए गड़ासे से उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, उप निरीक्षक राजनारायण नायक, अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबल आजाद अहमद, अरविंद कुमार, हेमंत यादव, महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांसद आर.के पटेल की लोकप्रियता का सूर्यास्त ? नायक की भूमिका विलुप्त ?

City News Uttar Pradesh

महेश्वरी देवी मंदिर: जहां मिट्टी से प्रकट हुई आस्था, शक्ति पीठों में होती है गणना

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिव्यांग लड़की का अपहरण कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 28 घंटे बनाए रखा बंधक …

बांदा को मिल सकती है ‘चीनी मिल’ की सौगात: विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात

City News Uttar Pradesh

Banda : खेतों को रौंद रहे बालू माफियाओं के बालू भरे वाहन, डीएम व पुलिस अधीक्षक को दिया गया शिकायती पत्र …

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़