City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मंडल में मानसून पूर्व बरखा से भूगर्भ हर्षा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मानसून पूर्व बारात से भूगर्भ में जल ने हर्षित हो हिलोरें ली है। इससे पेट औऱ खेत क़ो पानी में मदद मिलेगी। खबर की गहराई यह है कि चित्रकूटधाम मंडल में पांच साल में चारों जिलों में प्री-मानसून भूजल स्तर में मामूली सुधार हुआ है। क्रिटिकल श्रेणी वाले ब्लाक सेमी क्रिटिकल में आ गए हैं। मंडल के 24 में 10 ब्लाक डार्क जोन श्रेणी से बाहर आ गए हैं। भूजल स्तर में औसतन 2 से 3 मीटर की वृद्धि हुई है। हमीरपुर के तीन ब्लाकों में भूजल स्तर घटा है।


भूगर्भ जल विभाग की वर्ष 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में बांदा जनपद में अधिकतम तीन मीटर, चित्रकूट व महोबा में दो-दो मीटर और हमीरपुर में साढ़े तीन मीटर तक भूजल स्तर में सुधार हुआ है। डार्क जोन श्रेणी वाले ब्लाकों में भूजल 8 से 10 मीटर तक नीचे खिसक गया था।


बांदा के जसपुरा व तिंदवारी ब्लाक क्रिटिकल श्रेणी में थे। अब यह सेमी क्रिटिकल श्रेणी में आ गए हैं। चित्रकूट में मऊ ब्लाक और महोबा में जैतपुर, चरखारी, पनवाड़ी व कबरई ब्लाक डार्क जोन से बाहर आए हैं। हमीरपुर में कुरारा, सुमेरपुर व मौदहा ब्लाक सुरक्षित जोन में हैं।


भूगर्भ विभाग के अधिशासी अभियंता एएम जैदी कहते हैं कि प्री-मानसून भूजल स्तर में 7.16 मीटर की वृद्धि हुई। हमीरपुर के कुरारा में 13.7 मीटर भूजल स्तर बढ़ा है। यहां के तीन ब्लाक मुस्करा, सरीला व राठ में 2 से 3 मीटर तक भूजल स्तर गिरा है।
वर्षा जल संचयन क्षेत्र में सुधार से अधिकांश ब्लाकों में भूजल स्तर में काफी सुधार हुआ है। पुराने तालाब और कुओं का जीर्णोद्धार हुआ। नए तालाब खोदे गए। सरकारी भवनों में रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर काम हुआ। इसलिए भूजल स्तर में वृद्धि हुई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें एक हजार लाभार्थियों को दिया आवास …

हुनर की चमक से खिला बांदा: आकांक्षा बनी हाईस्कूल टॉपर, बेटियों ने फिर बढ़ाया मान

पुरानी रंजिश में दो पक्ष हुए आमने-सामने, हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे के हमले से घायल वृद्ध की मौत

डायरिया डायन कर रही डिस्को: अस्पतालों में मरीज़ों की बढ़ रही भीड़, सिस्टम लाचार

अध्यक्ष मालती नें ‘दिव्यांगों’ की किया ‘हौसला’ आफजाई: क्रीड़ा में दिखाई ‘प्रतिभाएं’

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘कड़ा’ संदेश: घटिया निर्माण पर खैर नहीं, ब्लैकलिस्ट की तानी ‘तलवार’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़