City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जेल में करीब ढाई साल से बंद पूर्वांचल का माफिया डॉन माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डियक अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील
Death of mafia Mukhtar Ansari: He suffered a heart attack in Banda jail, the medical college was converted into a cantonment.

जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी थी। रात करीब साढ़े दस बजे प्रशासन ने मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक की। तब तक मुख्तार के परिवार का कोई सदस्य मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा था।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील
Death of mafia Mukhtar Ansari: He suffered a heart attack in Banda jail, the medical college was converted into a cantonment.

गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्तार की जेल में तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब साढ़े आठ बजे के आसपास उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां दो घंटे तक उसका इलाज चला। उसे आईसीयू से सीसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां रात साढ़े दस बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील
Death of mafia Mukhtar Ansari: He suffered a heart attack in Banda jail, the medical college was converted into a cantonment.

बता दें कि दो दिन पहले 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे तत्काल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने ओवर ईटिंग व कब्ज बताकर इलाज किया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया था। इधर, गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: बांदा जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मेडिकल कालेज छावनी में हुआ तब्दील
Death of mafia Mukhtar Ansari: He suffered a heart attack in Banda jail, the medical college was converted into a cantonment.

इधर हालात बिगड़ने न पाए, इसके लिए जिले भर की पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। जेल के भीतर भी पुलिस फोर्स तैनात है। देर रात तक डीएम दुर्गा शक्ति और एसपी अंकुर अग्रवाल भी मेडिकल कॉलेज में मौजूद रहे और मुख्तार की पल-पल की खबर लेते रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : चंद्रावल नदी में डूब रही साली को बचाने में जीजा बहा, गोताखाेरों द्वारा तलाश जारी …

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने शुरू किया हरियाली मिशन: पौधारोपण से शहर को बनाएंगे हरित

डीएम जे रीभा द्वारा तहसील निरीक्षण: व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना काल : स्कूलों में नहीं बटा भोजन तो कंहा गया राशन…

सांसद कृष्णा के खिलाफ बगावती सुर तेज, अशोक पांडे बोले पार्टी का किया बंटाधार, जांच की मांग

City News Uttar Pradesh Desk

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़