- विनोद मिश्रा
बांदा। कड़कती ठंड नें बांदा में दिलों की धड़कनें बंद करने लगा है। गैर सरकारी आंकड़ों के अनुसार जान लेवा ठंड एक दर्जन से अधिक लोगों को के दिल की धड़कन बंद कर मुक्ति धाम भेज चुकी है। पूरा जिला इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोग ही नहीं बेजुबान भी परेशान हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इससे दिन में भी लोगों को भारी गलन महसूस होगी। वहीं, घने कोहरे का दौर बरकरार औऱ बेशुमार है। जन जीवन अस्त -व्यस्त होने के साथ ही इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

ट्रेनें कई-कई घंटे की देर सी गंतव्य तक पहुंच रही हैं। सड़क परिवहन भी कोहरे की जद में हैं। वहीं भूमध्य सागर से एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक मानते हैं की इसका असर दो-तीन दिन में देखने को मिलेगा। इससे भी बादल बढ़ेंगे।

पारा के शून्य स्तर पर पहुंचने के फिलहाल अभी आसार नहीं हैं। आईएमडी की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को जिले का तापमान सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
