24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !
उत्तर प्रदेश

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर के शंकर नगर, आज़ाद नगर और लोहिया पुल इलाके के बाशिंदों की ज़िंदगी इन दिनों गंदे पानी के बीच कैद हो गई है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते जलनिकासी पूरी तरह ठप हो गई है और अब हालात ये हैं कि ज़रा-सी बारिश में गलियां तालाब बन जाती हैं। शहर का यह इलाका ‘रेलवे की तकनीकी लापरवाही’ की ‘कीमत’ चुका रहे हैं।

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

लगातार मिल रही जनशिकायतों और स्थानीय नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ उक्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और लोगों की समस्या को नजदीक से जाना। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि रेलवे दोहरीकरण का काम अव्यवस्थित ढंग से हो रहा है। ड्रेनेज की कोई योजना नहीं, नालियां बंद हैं। रेलवे विभाग इस गंभीर समस्या की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

रेलवे दोहरीकरण बना शहर की सज़ा: कांग्रेस ने किया निरीक्षण, जलभराव पर देंगे ज्ञापन !

राजेश दीक्षित ने कहा कि यदि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। 31 जुलाई गुरुवार को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें रेलवे कार्य के कारण उत्पन्न जलनिकासी की समस्या के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी।प्रतिनिधिमंडल में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, सत्यप्रकाश द्विवेदी महामंत्री बी लाल भाई, रानी देवी (पूर्व सभासद), संतोष कुमार द्विवेदी, आरिफ अली, फैज़ खान ईशू, शानू,कल्लू सिंह, रणविजय, दीपक शुक्ला, डॉ. परदेशिया शुक्ला समेत कई स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर का औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद …

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवायें हुई बहाल: डाक्टर काम पर लौटे

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

City News Uttar Pradesh

चार साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे देवर-भाभी, कमरे में मिले दोनों के शव, अनाथ हुए 5 बच्चें …

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस में एसआईआर को लेकर ‘मंथन’ : ब्लॉक से बूथ तक हो चुकी है ‘अलर्ट’ !

City News Uttar Pradesh

Banda : नगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़