26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा द्वारा मंडल कार्यशाला में डाटा प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर जोर
उत्तर प्रदेश

भाजपा द्वारा मंडल कार्यशाला में डाटा प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर जोर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा द्वारा मंडल कार्यशालाओं के क्रम में मंगलवार को पैलानी, जसपुरा, बड़ोखर तथा तिंदवारी मंडलों की कार्यसमिति तथा डाटा प्रबंधन का आयोजन हुआ। इसमें आगामी कार्य योजना समझाते हुए डेटा प्रबंधन पर जोर दिया गया। मंडल कार्यशालाओं के क्रम में बड़ोखर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गिरजेश तिवारी उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामबाबू पाल नें की।

भाजपा द्वारा मंडल कार्यशाला में डाटा प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति पर जोर
Emphasis on data management and election strategy by BJP in Mandal workshop

इस अवसर पर जगपाल सिंह, कल्याण सिंह, राजीव शुक्ला, नरेंद्र तिवारी, हिमांशु सिंह तथा अनूप भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जसपुरा मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना सहित मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तिंदवारी मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सोशल मीडिया के जिला संयोजक निखिल सक्सेना उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी ने की। पायल रानी मंडल की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने सेक्टर सह कार्यशालाऐं आयोजित करने की रूप रेखा बताते हुए सेक्टर संयोजको से अपने सेक्टरों में प्रवास करने के निर्देश दिए।

आगामी कार्य योजना समझाई। द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत के बाद आगे आने वाले सहकारिता तथा नगर निकाय चुनाव भी भाजपा बड़े अंतर से जीतेगी। यहां सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक सुधीर त्रिवेदी ने डांटा प्रबंधन पर प्रकाश डाला ,सरल ऐप लोड करना और उस पर अन्य कार्य करने का तरीका समझाया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री दिनेश यादव ने अपेक्षित कार्यकर्ताओं का वृत्त लिया। समर्पण अभियान की प्रगति का आकलन व संकलन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित निगम ने की।यहां मुख्य रूप से भानु प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकिशन गुप्ता, कमलेश सोनकर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेंद्र शुक्ला, सुभाष गुप्ता, शिवदत्त मिश्रा, नरेश सोनकर, स्वतंत्र त्रिपाठी, हिम्मत सिंह, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा, नीरज सिंह, संजय यादव, अंकित सिंह, महेंद्र सिंह तथा शकील अहमद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार से मिलने के बाद बड़े भाई सिबगतुल्लाह ने दोहराई हत्या किए जाने की बात, कहा, दिन-रात किया जा रहा प्रयास

City News Uttar Pradesh

बीडीए की ‘मेगा प्लानिंग’: ‘विकास’ को मिलेगी नई रफ्तार, घर का ‘सपना’ होगा साकार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा नें बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें महात्मा ज्योति बाबा फूले के व्यक्तित्व की किया सारगर्भित व्याख्या

पूर्व विधायक दलजीत के यहां दीवारी नृत्य में चटकी जमकर लाठियां …

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 303 लोगों ने दम तोड़ा, 30,317 नए संक्रमित मिले …

ब्रेकिंग न्यूज़