इटावा। बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ने के लिए चित्रकूट से इटावा कुदरेल तक बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एक्सप्रेस वे के निर्माण को लेकर यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश कई दौरे कर चुके हैं। इसी क्रम में शनिवार की सुबह मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने हवाई सर्वेक्षण किया। हेलीकाप्टर पर सवार होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले स्थान कुदरेल से चित्रकूट तक एक एक प्वाइंट को देखा।

लखनऊ से चलकर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हेलीकॉप्टर द्वारा हवाई सर्वेक्षण करते हुए किमी 280 पर बने हेलीपैड पर उतरे। मुख्य सचिव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम अगले दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जुलाई को करेंगे। एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण में कुदरेल से चित्रकूट तक एक एक प्वाइंट को देखा जाएगा। जालौन में समीक्षा बैठक कार्यक्रम स्थल पर होगी। मुख्य सचिव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे कम समय में बनकर तैयार हुआ है, इससे बुंदेलखंड के जिलों एवं इटावा, औरैया जनपद को लाभ होगा। चित्रकूट की कनेक्टिविटी दिल्ली व लखनऊ से कम समय की रह जाएगी। इस पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी विकसित किया जाएगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और जिलों का विकास होगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किमी 280 पर मुख्य सचिव के लिए अस्थाई टेंट बना था, यहां पर सुबह से कमिश्नर डा. राजशेखर, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहीं पर हेलीपैड बनाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
