30.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में 'बाढ़' का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में बाढ़ का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। केन, यमुना, बेतवा और मंदाकिनी के उफान से जल प्रलय का आलम हैं। बाढ़ का संकट गहरा गया हैं। सैकड़ों गांवों में पानी भर गया हैं। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

चित्रकूट मंडल में 'बाढ़' का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें हमीरपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। बाढ़ पीड़ितों के राहत कैंपों का निरीक्षण किया। राशन एवं भोजन के पैकेट बांटे।

चित्रकूट मंडल में 'बाढ़' का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

हमीरपुर में सौ से अधिक गांवों में 20 हजार हेक्टेयर फसलें डूब गई हैं। 350 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं। लगभग 1500 लोग कुछेछा के राहत शिवरों में शरण लिये हुये हैं। हमीरपुर में यमुना पुल पर भारी वाहनों पर रोक और रूट डायवर्जन लागू हैं।

चित्रकूट मंडल में 'बाढ़' का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

बांदा में 25 गांव बाढ़ में डूबे हैं। चंद्रावल,बागे और केन नदियों का पानी गांवों में घुस गया हैं। सौ से ज्यादा परिवार ऊंचे टीलों पर डेरा डाले हैं। 60 गांवों का संपर्क पूरी तरह कटा हैं। यमुना की बाढ़ के कारण उससे जुड़ी बागे व रयान नदी भी उफान पर हैं। खरीफ की फसलें जल मग्न हो गई हैं।

चित्रकूट मंडल में 'बाढ़' का जल प्रलय : मंत्री रामकेश नें हमीरपुर का लिया जायजा

यमुना की बाढ़ नें तटवर्ती लोंगों की नींद उड़ा दी हैं। बांदा बहराइच कमसिन राजपुर राजमार्ग बंद हैं। औगासी पुल पर भी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। चित्रकूट में यमुना खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं। मऊ क्षेत्र के तीस गांवों में बिजली और पानी की आपूर्ति तीन दिनों से बंद हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंकित बासू नें शहरियों को किया सावधान : दुर्घटना से बचें, शीघ्रता से विलंब श्रेष्ठकर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ऐतिहासिक पहल: 46 करोड़ से बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का पहला ‘साइंस पार्क’

City News Uttar Pradesh

यूपी में जीत के फॉर्मूले में जुटी भाजपा: सीएम योगी के मंत्रियों पर दांव !

City News Uttar Pradesh

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप : अक्षय करने के लिये हो रही ‘कसरत’

ब्रेकिंग न्यूज़