30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर मांगें टिकट
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर मांगें टिकट

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले तमाम उठापटक और अटकलों के बीच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने छोटी बहू अपर्णा यादव को कड़ी नसीहत के साथ सलाह भी दी है कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए। उन्हें पार्टी के लिए काम करना चाहिए फिर टिकट की उम्मीद करनी चाहिए।

यूपी विधानसभा 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर मांगें टिकट
UP Vidhan Sabha 2022: Shivpal Yadav’s advice, Aparna should stay in SP, first work for the party and then ask for ticket

बीते कई दिनों से अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह 2017 में सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। जिसके बाद से समय-समय पर उनके भाजपा में जाने की बातें कही जा रही हैं पर कई बार वह खुद भी खंडन कर चुकी हैं। इस पर शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सपा में ही रहने और पार्टी में काम करने की नसीहत दी है।

यूपी विधानसभा 2022: शिवपाल यादव की नसीहत, सपा में ही रहें अपर्णा, पहले पार्टी के लिए काम करें फिर मांगें टिकट
UP Vidhan Sabha 2022: Shivpal Yadav’s advice, Aparna should stay in SP, first work for the party and then ask for ticket

– सपा के सिंबल पर ही उतारेंगे प्रत्याशी

शिवपाल सिंह यादव ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपने प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही उतारेंगे। उनके प्रत्याशियों का कोई अलग सिंबल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।
शिवपाल ने पहले ही कह दिया है कि अखिलेश को हमने अपनी सूची दे दी है। यह भी कहा है कि अपने स्तर पर सर्वे करा लें। जितने जिताऊ उम्मीदवार हैं, उन्हें चुनाव में उतारा जाए। वे हमारी सूची पर काम कर रहे हैं। पूरी तरह से इत्मीनान हो जाएगा तो हम दोनों बैठक कर तय कर लेंगे। अब कहीं कोई संशय नहीं है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की आयुषी यादव की थी एक्सप्रेसवे पर ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में “लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: सीडीओ के निर्देश

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष व प्रतिनिधि अंकित के ‘औचक निरीक्षण’ से हड़कंप: कहा ‘लापरवाही’ नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का ‘बजट’ पर कड़ा प्रहार: कहा- आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़