27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का 'बजट' पर 'कड़ा प्रहार': कहा- 'आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर' !
उत्तर प्रदेश

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का ‘बजट’ पर कड़ा प्रहार: कहा- आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के माध्यम से प्रस्तुत नौ लाख बारह हजार करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “घोर निराशाजनक” करार दिया और सरकार पर चिकित्सा, शिक्षा तथा सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर आत्मप्रशंसा करने का आरोप लगाया। राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि सरकार चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर बड़े-बड़े दावे कर अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि जमीनी स्थिति चिंताजनक है।

राजेश दीक्षित का 'बजट' पर 'कड़ा प्रहार': कहा- 'आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर'

उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम नागरिक आज भी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करता और कानून-व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है और आधुनिक जांच मशीनों का अभाव बना हुआ है।

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास

ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्राथमिक विद्यालय बंद किए जा रहे हैं और जो संचालित हैं, उनमें पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।

राजेश दीक्षित का 'बजट' पर 'कड़ा प्रहार': कहा- 'आंकड़ों का खेल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर'

उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के नाम पर आवंटित धन का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है। बुंदेलखंड की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र से वन और खनिज संपदा के रूप में सरकार को भारी राजस्व मिलता है, लेकिन विकास कार्यों में इसे प्राथमिकता नहीं दी जाती। उन्होंने किसानों और शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं पर भी चिंता जताई। महिला सशक्तिकरण के दावों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि बजट में घोषणाएं अधिक और ठोस परिणाम कम दिखाई देते हैं। पार्टी ने इस बजट की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे जनता की वास्तविक समस्याओं से दूर बताया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले: सपा सांपनाथ, बसपा नागनाथ, कांग्रेस कालियानाथ, अखिलेश के अंदर भरा है जहर

विहिप की बैठक में कर्मशीलता का फूंका गया मंत्र : “का चुप साध रहा बलवाना”

पूर्व विधायक दलजीत हुये भाउक, जनता नें समर्थन का दिया भरोसा ! …

City News Uttar Pradesh

करवाचौथ की रौनक से चमका बांदा: सजनी के सोलह श्रृंगार ने बाजारों में भर दी जान

भाजपा नारी शक्ति की अब करेगी चुनावी वंदना : महिला संस्थाओं को तव्वजो की योजना

City News Uttar Pradesh

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमीका के शव : आनर किलर की आशंका, गांव में फोर्स तैनात

ब्रेकिंग न्यूज़