24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा
उत्तर प्रदेश

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वीआईपी हार्पर क्लब कें प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सचिव पद पर मनीष श्रीवास्तव और क्रीड़ा सचिव पर रामेंद्र शर्मा विजयी घोषित हुये। वर्किंग कमेटी वार्ड नंबर चार पर मनोज पुरवार बाजी मार ले गये। रविवार को चुनाव की सरगर्मी तेज रही। जीत दर्ज कराने के लिए जहां प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने पूरी ताकत झाेंकी दी, वहीं मतदाताओं ने भी पूरे उत्साह से वोटिंग में भाग लिया।

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा
Harper Club elections: Manish and Ramendra Sharma occupy the secretary and sports secretary respectively

मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम का ऐलान हुवा। प्रतिष्ठित सचिव पद पर मंडपम मैरिज लॉन के संचालक मनीष श्रीवास्तव ने भारी मतों से जीत दर्ज की, वहीं आराधना गैस एजेंसी के संचालक रामेंद्र शर्मा ने क्रीड़ा सचिव पद पर अपना कब्जा जमाया। जबकि वार्ड नंबर 4 से मनोज पुरवार ने धमाकेदार जीत हासिल करके प्रतिद्वंदी को महज 6 वोटों में ही समेट दिया।

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा
Harper Club elections: Manish and Ramendra Sharma occupy the secretary and sports secretary respectively

जिलास्तरीय अधिकारियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों के समायोजन से संचालित प्रतिष्ठित हार्पर क्लब कें चुनाव में मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, पूर्व विधायक युवराज सिंह, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे समेत तमाम अधिकारी और संभ्रांत लोग शामिल रहे।

हार्पर क्लब चुनाव : सचिव एवं क्रीडा सचिव पर क्रमशः मनीष एवं रामेंद्र शर्मा का कब्जा
Harper Club elections: Manish and Ramendra Sharma occupy the secretary and sports secretary respectively

वोटों पर बाजी कें आंकड़ों में सचिव पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव को 135 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अरुण अवस्थी को महज 56 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। ऐसे ही क्रीड़ा सचिव पद पर रामेंद्र शर्मा ने 127 वोट हासिल किए, उनके प्रतिद्वंदी शिवम सिंह को 63 वोट हासिल हुआ। इसी तरह वार्ड नंबर चार के सदस्य पद पर मनोज पुरवार ने कुल पड़े 29 मतों के सापेक्ष 23 वोट हासिल कर जीत हासिल की।

add
कोषाध्यक्ष समेत 8 सदस्य पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। इनकी जीत की भी आधिकारिक घोषणा हुई। कोषाध्यक्ष पद विजय ओमर का एकमात्र नामांकन होने के कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जबकि वार्ड नंबर एक से राकेश सिंह, वार्ड नंबर दो से सुनील सिंह गौतम, वार्ड नंबर तीन से मनोज जैन, वार्ड नंबर पांच से भुवनेंद्र रावत, वार्ड नंबर छह से संजय गुप्ता, वार्ड नंबर सात से प्रमोद मिश्रा रजोल, वार्ड नंबर 8 से शेख सउद जमा, वार्ड नंबर 9 से सईद अहमद भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘दांदो खादर बालू खदान’ में अवैध खनन : ‘माफिया बनाम कानून’ बना चर्चा !

City News Uttar Pradesh

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

फसल बीमा बना दुश्मन: कंपनियों ने चूसा 17 करोड़, लौटाए सिर्फ 7 करोड़ !

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का शंखनाद: ‘लघु सेतु’ शिलान्यास से ‘बदलेगा’ क्षेत्र का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर में प्रकाश ‘विपक्ष’ की बनें चिंता: द्विवेदी का जलवा कायम, विरोधियों के समीकरण फेल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़