City News Uttar Pradesh
बांदा में छुवा -छूत का उबाल : सपा प्रतिनिधि मंडल नें जाना हाल-चाल
उत्तर प्रदेश

बांदा में छुवा-छूत का उबाल : सपा प्रतिनिधि मंडल नें जाना हाल-चाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में छुवा -छूत का कहीं कहीं अब भी उबाल मार देता ह़ै। पिछले दिनों सिकहुला गांव में एक महिला को पानी लेने से मना करते हुए उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले की रिपोर्ट जसपुरा थाने में दर्ज है। सपा मुखिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक प्रतिनिधिमंडल सिकहुला गांव भेजा। पीड़िता से मिलकर हकीकत जानी गई।

बांदा में छुवा -छूत का उबाल : सपा प्रतिनिधि मंडल नें जाना हाल-चाल

मालुम हो कि तिंदवारी क्षेत्र के सिकहुला गांव निवासी सीता देवी पत्नी पुत्तू सोनकर अपने खेत में मजदूर लेकर धान की पौध रोपाई कर रही थी। दोपहर के समय प्यास लगने पर पास ही स्थित राजेंद्र सिंह उर्फ बड़ेलाला के निजी ट्यूबवेल में पानी पीने के लिए गई। ट्यूबवेल की चरही पर रखा लोटा जैसे ही पानी लेने के लिए उठाया, वैसे ही राजेंद्र सिंह और उसका पुत्र जितेंद्र उर्फ बउवा वहां पहुंचे और अभद्रता करने लगे और मारपीट की। पास में मौजूद कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाया था।

बांदा में छुवा -छूत का उबाल : सपा प्रतिनिधि मंडल नें जाना हाल-चाल

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन करते हुए पीड़िता के घर भेजा। प्रतिनिधि मंडल ने हकीकत जानी। प्रतिनिधिम मंडल में राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद, सांसद हमीरपुर अजेंद्र सिंह लोधी के पुत्र, डॉ. रागनी सोनकर विधायक मछली शहर, डा. मधुसूदन कुशवाहा, प्रमोद निषाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तिंदवारी समेत मंडल के पार्टी जन शामिल रहे। राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद ने बताया कि उन लोगो ने पीड़िता से जानकारी हासिल की है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में 17 ठिकानों पर दबिश, 12 टीमें तलाश में जुटीं, चार स्थानों पर पुलिस ने डाला डेरा

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात बारह बजे से शुरू हो गया टोल वसूली

विधायक प्रकाश नें सहकारिता चुनाव की बनाई रणनीति : सदस्यता अभियान पर जोर

बांदा की नरैनी विधान सभा सीट : “साक्षी” भाजपा के लिये क्या बनेगे मुसीबत ! …

केन नदी ने खतरे का निशान किया पार : 40 गांव जलमग्न, जनजीवन तबाह !

ब्रेकिंग न्यूज़