City News Uttar Pradesh
ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभा : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार
उत्तर प्रदेश

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभाग : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रेल मंडल में क्राॅसिंग पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (गेटमैन) को अब जंगल में शौच क्रिया के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे ने झांसी मंडल की तीन सौ से अधिक रेलवे क्रॉसिंग को ओडीएफ (ओपन डेफिकेशन फ्री) कर दिया है। यानी अब गेटमैन के शौच क्रिया के लिए जाने पर ट्रेन को कॉशन लेने की जरूरत नहीं रह गई है। गेट पर काम करने वाले गेटमैन जब तक गेट बंद नहीं करते तब तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ती।

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभा : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार
Railway crossing becomes ODF: Now trains also start picking up speed

इसके चलते कई बार गेटमैन स्टेशन मास्टर का फोन भी नहीं उठा पाते थे। ऐसे में ट्रेन को धीमी रफ्तार (काॅशन) के साथ गेट से पास कराना पड़ता है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर ट्रेन का समय प्रभावित होता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए झांसी रेल मंडल ने रेलवे क्रॉसिंग को ओडीएफ कर दिया है। मंडल में स्थापित 319 लेबल क्रॉसिंग पर अब गेटमैन के लिए उनके केबिन (गेट लॉज) में ही अटैच शौचालय बना दिए हैं।

ओडीएफ हुआ रेलवे क्रासिंग विभा : अब ट्रेनें भी पकड़ने लगी तेज रफ्तार
Railway crossing becomes ODF: Now trains also start picking up speed

इसके अलावा गेट पर ही सर्दी में गर्म पानी भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गेटमैन रेल संचालन का प्रमुख अंग हैं, उनकी शौचालय की परेशानी दूर करते हुए सभी क्रॉसिंग को ओडीएफ करने का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम बांदा “गन” का इस्तेमाल कर बचवायें फसले, बुलाई “गन टीम”।

City News Uttar Pradesh

नदी से मौरंग निकालते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनी लगा रही किसानों को चूना : खरीफ में 17 करोड़ वसूले, दिया महज 2.44 करोड़

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

City News Uttar Pradesh

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़