City News Uttar Pradesh
बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
उत्तर प्रदेश

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धनतेरस पर्व पर बाजार में जमकर धन बरसा। बाजार में अनुमानित 50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा सराफा व्यवसाय चमका। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी के जेवर और सिक्के खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया। वाहन, सराफा, इलेक्ट्रानिक और बर्तन खूब बिके।

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
Money showered on Dhanteras in Banda: Estimated business worth fifty crores!

शहर से लेकर गांवों तक बाजार देर रात तक गुलजार रहे। छोटी दिवाली मानते हुए घरों और इमारतों को सजाया गया। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-कुबेर और धनवंतरि देव की विधि-विधान से पूजा हुई। बाजार से लेकर घरों तक कई दिनों से धनतेरस की तैयारियां चल रही थीं।

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
Money showered on Dhanteras in Banda: Estimated business worth fifty crores!

बाजारों में तीन दिन पहले से ही चहलपहल दिखने लगी थी। शुक्रवार को धनतेरस के शुभ मुुहूर्त ने बाजारों को मंगलमय कर दिया। चार पहिया और दुपहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारों का जमघट रहा।

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
Money showered on Dhanteras in Banda: Estimated business worth fifty crores!

मुख्यालय में लगभग आधा सैकड़ा चार पहिया की बिक्री से लगभग साढ़े दस करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दुपहिया वाहन भी तकरीबन चार सैकड़ा बिके। इनका अनुमानित व्यवसाय लगभग तीन करोड़ रहा।

बांदा में धनतेरस पर बरसा धन : अनुमानतः पचास करोड़ का हुआ कारोबार !
Money showered on Dhanteras in Banda: Estimated business worth fifty crores!

किसानों ने लगभग आधा सैकड़ा ट्रैक्टर भी खरीदे। इस पर डेढ़ करोड़ रुपये लेनदेन का अनुमान है। बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने लगभग चार करोड़ रुपये की खरीदारी की। कुल मिलाकर बाजार की रौनक परवान चढ़ी रही।खरीदारी की चौतरफा धूम दिखी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणेश महोत्सव में मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : गर्व गौरान्वित

City News Uttar Pradesh

खाकी लगातार गांवों का कर रही भ्रमण, ग्रामीणों का भय कर रही दूर

City News Uttar Pradesh

नकली खाद के गोरखधंधे पर कृषि अधिकारी सवालों के घेरे में: क्या हो रही बचाने की तैयारी ?

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

City News Uttar Pradesh

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता का औचक निरीक्षण: बोले- शहर के व्यापारिक केंद्र होंगे आधुनिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़