City News Uttar Pradesh
दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या
उत्तर प्रदेश

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या

विनोद मिश्रा

बांदा। राम और श्याम की दोस्ती क्रोध नें कलंकित कर दी। दोस्त नें दोस्त की हत्या कर दी। घटना जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झंझरीपुरवा की है। यहां के रामचंद्र और श्याम बरन आपस में गहरे दोस्त थे। परंतु बुधवार को जब रामचंद्र गांव के किसी व्यक्ति को गाली दे रहा था तो उसके दोस्त ने एतराज किया।

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या
Friends are no longer friends: Ram killed Shyam with an axe.

इस पर रामचंद्र ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसकी कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बुधवार को रामचंद्र गांव के किसी व्यक्ति को गाली दे रहा था। इस पर श्याम बरन (20) ने अपने दोस्त रामचंद्र से गाली गलौच न करने की हिदायत दी।

दोस्त -दोस्त न रहा : राम ने कर दी कुल्हाड़ी से श्याम की हत्या
Friends are no longer friends: Ram killed Shyam with an axe.

तभी रामचंद्र को गुस्सा आ गया, जो अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए था। गुस्से में उसने श्याम बरन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब तक लोग बीच बचाव करते तब तक श्याम बरन गंभीर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया। रास्ते में मौत हो गई। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

जल जीवन मिशन को मिलेगी तेज रफ्तार : रामकेश निषाद

शाबाश पुलिस : लूट की घटना का 2 घंटे में खुलासा, चार युवक गिरफ्तार

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

City News Uttar Pradesh

प्रतिभा सम्मान: जलशक्ति मंत्री रामकेश नें विद्यार्थी परिषद का गौरवशाली इतिहास दिलाया याद

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़