City News Uttar Pradesh
बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले - दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना
उत्तर प्रदेश

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले, दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यात्रियों की बल्ले -बल्ले वाली खबर है। दिल्ली और लखनऊ का सफर सुहाना हो गया। किराये में कतोतो कर दी गई है।
जीहाँ, परिवहन निगम की राजधानी बसों में अब यात्रियों को 83 रुपये कम किराया देना होगा। इसी प्रकार लखनऊ की यात्रा में 30 रुपये कम लगेंगे।

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले - दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना
Banda passengers became happy – journey to Delhi and Kanpur became pleasant.

यानि परिवहन निगम को बांदा डिपो मात्र से राजधानी बसों का किराया घटने से प्रति दिन करीब 20 हजार का नुकसान होगा।बांदा से दिल्ली के लिए चार व बांदा से लखनऊ के लिए दो राजधानी बसे चलती हैं। इन बसों में अब तक साधारण बसों से 10 फीसदी अधिक किराया लिया जाता था। शासन ने अब बढ़ा किराया समाप्त कर दिया है। राजधानी बसों में भी अब साधारण बसों के बराबर किराया लगेगा।

बांदा के यात्रियों की हो गई बल्ले -बल्ले - दिल्ली और कानपुर का सफर हो गया सुहावना
Banda passengers became happy – journey to Delhi and Kanpur became pleasant.

यह संशोधित किराया मंगलवार की आधी रात से लागू हो चुका है। राजधानी बसों में पहले बांदा से दिल्ली 1017 रुपये किराया लगता था। किराया घटने के बाद अब यात्रियों को 934 रुपये देने होंगे। यानि 83 रुपये कम लगेंगे। बांदा से कानपुर होकर लखनऊ जाने वाली राजधानी बस में पहले किराया 355 रुपये लगता था। जो अब 325 रुपये व बांदा से फतेहपुर होकर लखनऊ जाने वाली बस में 324 की जगह 297 रुपये किराया लगेगा। यानि कि करीब 30 रुपये कम लगेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की ‘जोड़ी’ करेगी ‘कमाल’: सीएम योगी के ‘मिशन’ को मिलेगी रफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव को प्रतिदिन लगा रहा चाँद : दर्शक भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

पांच दिन से लापता मासूम का शव पानी भरे गड्ढे में मिला : हत्या की आशंका

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का ‘राम मंदिर चढ़ावा विवाद’ पर बड़ा प्रहार: राज्यपाल से कठोर कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : हाईवे किनारे दुकान में जा घुसा अनियंत्रित पिकअप वाहन, रिक्शा चालक की हुई दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र ने सामूहिक विवाह तैयारियों का किया निरीक्षण, 650 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़