
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले के तिंदवारी कस्बे में नेशनल हाईवे-232 पर की गई “कामचलाऊ मरम्मत” लोगों की “सेहत पर भारी” पड़ रही है। गड्ढों में भरी गई “डस्ट” से उड़ रही “धूल” से लोगों का “दम घुट” रहा है और “टीबी-दमा” जैसे मरीजों की “परेशानी बढ़’ गई है। दरअसल कस्बे के बीच से गुजरने वाले एनएच-232 पर बड़े-बड़े गड्ढों में वाहन फंसने और पलटने की घटनाएं लगातार हो रही थीं।
इसके बाद एनएचएआई ने “स्थायी समाधान” के बजाय “गड्ढों में गिट्टी और डस्ट” भरकर “कामचलाऊ मरम्मत” करा दी। अब “यही डस्ट नई मुसीबत” बन गई है। भारी वाहनों के गुजरते ही सड़क पर “धूल का गुबार” छा जाता है। करीब 30 मीटर से अधिक दायरे में धूल फैलने से सामने से आ रहे “वाहन तक दिखाई नहीं” देते, जिससे “हादसे का खतरा” बना हुआ है।
हाईवे किनारे रहने वाले परिवारों और दुकानदारों का कहना है कि “धूल घरों और दुकानों में घुस” रही है। “सांस” लेना तक “मुश्किल” हो रहा है। स्कूली बच्चों, दोपहिया वाहन चालकों और रोजाना सफर करने वाले “लोगों को इसी धूल के बीच आवागमन” करना पड़ रहा है। लोगों ने एनएचएआई से “स्थायी और वैज्ञानिक तरीके” से “सड़क की मरम्मत कराने की मांग” की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
