
- शरद मिश्रा
बांदा। “बांदा से हरिद्वार” तक “सीधी रेल सेवा” का “रास्ता साफ” होने जा रहा है। जबलपुर से हरिद्वार के बीच “नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन” चलाने का “प्रस्ताव रेलवे को भेजा” गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से “बांदा और चित्रकूट” के हजारों यात्रियों को “हरिद्वार तक सीधी कनेक्टिविटी” मिल जाएगी।
अभी तक बांदा से हरिद्वार के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, जिससे यात्रियों को कानपुर या लखनऊ में ट्रेन बदलनी पड़ती है। प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन जबलपुर से सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, भरुवा सुमेरपुर, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव,बालामऊ, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर होते हुए हरिद्वार तक जाएगी।
प्रस्तावित समय के अनुसार यह ट्रेन बुधवार शाम 6:35 बजे जबलपुर से रवाना होगी, जो गुरुवार रात 12:40 बजे बांदा पहुंचेगी और गुरुवार दोपहर 1:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में हरिद्वार से गुरुवार शाम 4:20 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 5:52 बजे बांदा आएगी और सुबह 11:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
इस ट्रेन से हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम जाने वाले “तीर्थयात्रियों, कावड़ यात्रियों और गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा लाभ” मिलेगा। फिलहाल यह ट्रेन प्रस्तावित है और रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी के बाद ही ट्रेन नंबर और संचालन की तारीख घोषित होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
